
टाइम ट्रेवल करना संभव है! इसमें हम समय के आगे-पीछे यात्रा कर सकते हैं। जब हम किसी दूरबीन से अंतरिक्ष में देखते हैं तो यह टाइम ट्रेवल ही है।
वैज्ञानिकों ने कुछ समय पहले गैलेक्सी एबेल 2218 का पता लगाया था। जो हमसे 13 बिलियन प्रकाश वर्ष दूर है। यानी जिस नजारे को देख रहे हैं वह 13 बिलियन साल पहले का है। जब रोशनी के कणों ने वहां से चलना शुरू किया होगा। अंतरिक्ष में जब भी हम देखेंगे अतीत को ही देख पाएंगे। यहां तक कि जिस सूर्य को हम देखते हैं वह भी आठ मिनट पहले का होता है।
कहते हैं मौर्य वंश के चक्रवर्ती सम्राट अशोक के पास ऐसी किताबें थीं जिनमें एंटी ग्रैविटी और टाइम ट्रेवल के गुप्त सिद्धांत दर्ज थे। यह तो बात हुई आधुनिक और मध्य काल की। लेकिन देवी-देवता एक
ग्रह से दूसरे ग्रह और एक समय से दूसरे समय में चले जाते थे। जिनका उल्लेख हमें विभिन्न पौराणिक धर्म ग्रंथों में मिलता है।
टाइम ट्रेवल की कल्पना उस समय चर्चा में आई जब इंग्लैंड के लेखक हर्बट जार्ज वेल्स ने 1895 में 'द टाइम मशीन' नाम का एक उपन्यास लिखा, जब यह उपन्यास लोगों के हाथ में आया तो लोग पढ़कर हैरान हो गए।
इस उपन्यास में वेल्स ने 'टाइम मशीन' की अद्भुत कल्पना की थी। बाद में इस उपन्यास पर ही एक हॉलीवुड फिल्म भी बनाई गई।
धीरे-धीरे ये बात भले ही कभी-कभी चर्चा में बनी रही। लेकिन सन् 1916 में एक बार फिर टाइम ट्रेवल पर चर्चा फिर शुरु हुई। इस बार महान वैज्ञानिक आइंस्टीन ने पहली बार ब्रह्मांड के समीकरण को पेश किया। उन्होंने इसे जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिविट के जरिए बताया।
पढ़ें: Part 1: तिब्बत में ऐसे हुई बौद्ध धर्म की शुरूआत
इस समीकरण में अंतरिक्ष और समय को एक साथ जोड़ा और साथ ही इसको विमाओं के रूप में व्यक्त किया। इस थ्योरी में यह भी बताया गया कि जब रोशनी की किरणें सूर्य के पास से गुजरती हैं तो उसके गुरुत्वाकर्षण की वजह से अपने रास्ते मुड़ जाती हैं।