
शकुनि, महाभारत का ऐसा पात्र था। जिसने कौरवों और पांडवों के बीच नफरत का जहर घोल कर भाई-भाई को दुश्मन बना दिया था। उसकी बस एक ही मंशा थी, वह ये कि उसकी बहन गांधारी का पुत्र दुर्योधन हस्तिनापुर का राजा बने। विचार कीजिए यदि शकुनि का कोई अस्तित्व ही नहीं होता तो, 'महाभारत का युद्ध ही नहीं होता?' लेकिन नियति द्वारा यह सब कुछ पहले से निर्धारित था इसलिए यह सब कुछ हुआ।
शकुनि, गंधार साम्राज्य(वर्तमान अफगानिस्तान) के राजा सुलभ का पुत्र था। गांधारी उसकी बहन और राजा सुलभ की पुत्री थी। जिसका विवाह कुरुवंश के धृतराष्ट्र से हुआ था। धृतराष्ट्र जन्म से ही अंधे थे।
महाभारत के जयसंहित में उल्लेखित है कि, वह कुरुवंश से इसलिए भी नाराज था क्यों कि एक बार हस्तिनापुर के सेनापति भीष्म ने धृतराष्ट्र के लिए गांधारी का विवाह प्रस्ताव रखा। तब गांधारी के पिता सुलभ ने ये बात स्वीकार कर ली, लेकिन उस समय उन्हें ये पता नहीं था की धृतराष्ट्र जन्मांध है।
जब इस बात का पता शकुनि को चला तो उसने विरोध किया। लेकिन गांधारी अब तक धृतराष्ट्र को अपना पति मान चुकी थी। इसलिए शकुनि ने उस दिन ये प्रण लिया की वह समूचे कुरुवंश के सर्वनाश का कारण बनेगा।
पढ़ें: सोने का हिरण था श्रीराम का शत्रु
शकुनी गांधारी का छोटा भाई था। एक बार धृतराष्ट्र ने राजा सुबाला और उसके 100 बेटों सहित पूरे परिवार को कैद कर जेल में डाल दिया था। भूख के कारण एक-एक करके उनकी मृत्यु होने लगी।
ऐसे में राजा सुबाला को अपने वंश के खत्म होने की चिंता सताने लगी। तब उन्होंने सभी बेटों से भोजन का त्याग कर उसे सबसे छोटे बेटे शकुनि को देकर जीवित रखने के लिए राजी किया।
मरने से पहले राजा सुलभ ने धृतराष्ट्र से प्रार्थना की कि वह उसके सबसे छोटे बेटे शकुनि पर दया करें और उसे कौरवों का अभिभावक बनने की इजाजत दें। राजसी चकाचौंध में धृतराष्ट्र से बदला लेने और उसके वंश्ा नाश करने का उद्देश्य शकुनि कहीं भूल न जाए इसलिए राजा सुबाला ने शकुनि का एक पैर तोड़ दिया।
पढ़ें: देवी सरस्वती न करतीं ऐसा तो कुंभकर्ण कर देता सृष्टि का अंत
इससे आजीवन जब-जब शकुनि के पैर में दर्द उठता, उसे धृतराष्ट्र और कौरवों के नाश का उद्देश्य याद आ जाता था। शकुनि पांडवों के लिए हर समया कष्ट देता था। उसने उन्हें मारने में कई निंदक नीतियां रचीं लेकिन वो हर बार नाकाम रहा।