
धर्म डेस्क। साल 2027 में आसमान में कुल पांच ग्रहण लगेंगे। इनमें दो सूर्य ग्रहण और तीन चंद्र ग्रहण शामिल हैं। धार्मिक नजरिए से इन सभी ग्रहणों को लेकर लोगों के मन में सवाल रहेंगे कि किस दिन मंदिरों के कपाट बंद होंगे, कब सूतक लगेगा और किन ग्रहणों के दौरान पूजा-पाठ या भोजन से जुड़े नियम मान्य होंगे।
ज्योतिष और पंचांग की मान्यताओं के अनुसार, 2027 में भारत में मुख्य रूप से 2 अगस्त को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक मान्य होगा। बाकी ग्रहणों में सूतक को लेकर अलग स्थिति रहेगी।
NASA के ग्रहण कैलेंडर और द्रिक पंचांग के अनुसार, 2027 में ग्रहण की तारीखें इस प्रकार हैं-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक वह समय होता है जो ग्रहण शुरू होने से पहले आरंभ होता है। परंपरागत रूप से सूर्य ग्रहण में 12 घंटे और चंद्र ग्रहण में 9 घंटे पहले सूतक लगने की मान्यता है। हालांकि, सूतक के नियम आमतौर पर उसी जगह मान्य माने जाते हैं जहां ग्रहण दिखाई देता है।
नई दिल्ली में 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण दोपहर करीब 3:53 बजे से शाम 5:02 बजे तक दिखाई देने का अनुमान है। पारंपरिक नियम के अनुसार, इसका सूतक उसी दिन सुबह करीब 3:53 बजे शुरू होगा। दूसरे शहरों में ग्रहण शुरू होने और समाप्त होने का समय अलग हो सकता है।
धार्मिक परंपराओं में सूतक के दौरान भोजन बनाने और खाने, शुभ कार्य शुरू करने और पूजा-पाठ से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। कई घरों में खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते रखने, मंत्र जाप करने और ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान व दान करने की परंपरा है। हालांकि, इन नियमों का पालन परिवार और क्षेत्र की मान्यताओं के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।