• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Solar Eclipse in India 2022: 25 अक्टूबर को इन राशियों का चमकेगा भाग्य, होगा बंपर फायदा

Solar Eclipse in India 2022: ग्रहण के समय सूर्य के अलावा शुक्र, केतु और चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। इससे चतुर्ग्रही योग बनेगा, जो 4 राशियों के लिए क...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 20 Oct 2022 02:28:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Oct 2022 02:28:45 PM (IST)
Solar Eclipse in India 2022: 25 अक्टूबर को इन राशियों का चमकेगा भाग्य, होगा बंपर फायदा
Solar Eclipse in India 2022: ग्रहण के समय सूर्य के अलावा शुक्र, केतु और चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। इससे चतुर्ग्रही योग बनेगा, जो 4 राशियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। कर्क राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण भाग्यशाली रहेगा।

Solar Eclipse in India 2022: 25 अक्टूबर 2022 मंगलवार को तुला राशि में सूर्य ग्रहण लगेगा। ग्रहण के समय सूरज के अलावा शुक्र, केतु और चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। इससे चतुर्ग्रही योग बनेगा, जो 4 राशियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां जिनके लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ साबित होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण भाग्यशाली रहेगा। भाग्य हर काम में उनका साथ देगा। करियर में तरक्की होगी। पदोन्नति, नई नौकरी की संभावना है। धन-धान्य होगा। भूमि, संपत्ति क्रय की योजना पूर्ण होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।


सिंह राशि

सूर्य ग्रहण के कारण सिंह राशि वालों पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी। उन्हें पैसा मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी चाहने वालों को अपनी मेहनत का फल पदोन्नति और वेतन वृद्धि के रूप में मिल सकता है। परिवार के युवा सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जटिल कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि

दिवाली के बाद लगने वाला सूर्य ग्रहण धनु राशि वालों के लिए ढेर सारा धन लेकर आ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति के साथ व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आप अपनी बात को सही तरीके से पेश करेंगे। आपको तरक्की मिलेगी। सेहत में सुधार होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। अगर कोई योजना बनाते हैं और आगे बढ़ते हैं, तो आप हर चीज में सफल होंगे। धैर्य रखना बहुत अच्छा होगा। यह आपके लिए उन्नति के नए रास्ते खोलेगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'