Somwar Upay: सोमवार के दिन इन 5 उपायों को करने से जीवन में मिलती है सफलता
Somwar Upay: यदि आपके जीवन में आर्थिक समस्याएं बनी हुई हैं तो सोमवार को शिव मंदिर में किसी शांत जगह बैठ कर 'ॐ नमो धनदाय स्वाहा मंत्र' का 11 माला जाप करें। ऐसा करने से धन वृद्धि ऐश्वर्य और सफलता की प्राप्ति होती है।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 12 Dec 2022 07:36:15 AM (IST)
Updated Date: Mon, 12 Dec 2022 07:36:15 AM (IST)

Somwar Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है। ज्योतिष के अनुसार यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। सभी कार्यों में सफलता मिलती है। शास्त्रों में भी बताया गया है कि सोमवार का दिन सभी कष्टों को दूर करने के लिए सबसे उपयोगी है। आइए जानते हैं सोमवार को किए जाने वाले 5 विशेष उपायों के बारे में जिन्हें करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Somwar Upay: सोमवार के विशेष उपाय
1. ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान के बाद भगवान शिव का जल से अभिषेक करें। इस दिन शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ करें। ऐसा करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और आपकी समस्या का समाधान करते हैं।
2. वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए सोमवार को किसी शिवालय में जाकर रुद्राक्ष दान करें। इस उपाय को करने से आपके वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आने लगेगी।
3. आपके मन की हर शुभ कामना की पूर्ति करने के लिए सोमवार को बेलपत्र पर सफेद चंदन का टीका लगाकर शिवलिंग को अर्पित करें। बेलपत्र चढ़ाते वक्त सभी मनोकामनाएं दोहराएं। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
4. सोमवार की सुबह शिव मंदिर में दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस दौरान 'ॐ नमः शिवाय; का जाप निरंतर करते रहें। ऐसा करने से व्यवसाय में वृद्धि होती है।
5. यदि आपके जीवन में आर्थिक समस्याएं बनी हुई हैं तो सोमवार को शिव मंदिर में किसी शांत जगह बैठ कर 'ॐ नमो धनदाय स्वाहा मंत्र' का 11 माला जाप करें। ऐसा करने से धन वृद्धि ऐश्वर्य और सफलता की प्राप्ति होती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।