
ईसा पूर्व तीसरी सदी में न्या-ठी-चनपो तिब्बत का पहला राजा हुआ। इससे पहले यहां कोई राजा नहीं था। यहां लोग आत्मा, प्रेतात्मा की पूजा और जादू-टोने पर विश्वास किया करते थे। चौथी सदी तक यह सिलसिला चलता रहा। इसके बाद 28 वें राजा ल्हा-थो-थोरि-नान-छेन ने तिब्बत में कुछ सुधार लाने का प्रयास किया।
लेकिन वह लोगों की मूल आस्था, भूत-प्रेत आत्माओं के पूजन पर अंकुश न लगा सके। तिब्बती विद्वानों की मान्यता है कि राजा ल्हा-थो-थोरि-नान-छेन को तृषित लोक से बौद्ध धर्म की तीन पवित्र पुस्तकें मिलीं। इन पुस्तकों में दो पुस्तकों के नाम क्रमशः चित्तकानी धारनि और करन सुत्त थे।
राजा यह किताबें पाकर हैरान था। उसने इन पुस्तकों को पवित्र मानकर अपने महल में सुरक्षित रख लिया। राजा ल्हा-थो-थोरि-नान-छेन के बाद सातवीं सदी में तिब्बत में स्त्रोड-चाड गम्पो नाम का राजा हुआ।
वह वीर योद्धा था, जिसने नेपाल और चीन को जीत कर अपने राज्य में मिला लिया। राजा स्त्रोड-चाड गम्पो ने दो विवाह किए, पहला विवाह नेपाल के राजा अंशुवर्मा की पुत्री भृकुटि देवी और दूसरा विवाह चीन की रानी वनछड़ से किया।
पढ़ें:यकीन कीजिए! भविष्य जानना संभव है
ये दोनों रानियां बौद्ध धर्म कि अनुयायी थीं। नेपाल की रानी अपने साथ अक्षोभ्य बुद्ध, मैत्रेय और चंदन की बनीं तारा की मूर्तियां लाईं और चीन की रानी शाक्यमुनि की मूर्ति लाईं। राजा पर इन रानियों का गहरा प्रभाव था। तब रानियों के अनुरोध पर नेपाल की कला शैली के अनुसार अक्षोभ्य के लिए 'रमोछे' बौद्ध विहार और चीनी कला पद्धति में शाक्यमुनि के लिए रासा में अन्य बौद्ध विहार बनाया गया जो ल्हासा नाम से मशहूर है।
क्रमशः