धर्म डेस्क, इंदौर। Sun Transit 2025: अगस्त 2025 सूर्य की स्थिति में तीन अहम बदलाव होंगे, जो कि ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद अहम हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य अगस्त के महीने में तीन बार अपनी स्थिति में बदलाव करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है।
3 अगस्त को सूर्य अश्लेषा नक्षण में प्रवेश करने वाले हैं। उसके बाद 17 अगस्त को सूर्य राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 30 अगस्त को वह पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसका प्रभाव जातकों की नौकरी, व्यापार और सेहत पर पड़ेगा।
सूर्य के बदलावों से 4 राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। उनको मान-सम्मान, आर्थिक प्रगति, करियर में सफलता और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। आइए विस्तार से उन चार राशियों के बारे में बताते हैं...
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही सकारात्मक रहेगा। उनका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। धन दौलत में इजाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगा। इस दौरान वाणी पर संयम बनाकर रखने की जरूरत है।
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य का चाल में बदलाव करना सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक होगा। उनकी तरक्की के रास्ते में आ रही बाधाएं दूर होंगी। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिसका सकारात्मक असर उनके निर्णयों पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खत्म होंगी।
सूर्य के बदलावों का असर तुला राशि वालों के जीवन में सकारात्मक रहेगा। उनकी आय बढ़ सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश में लाभ मिलेगा। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। व्यापार में सफलता हाथ लगेगी। शेयर मार्केट से जुड़े जातकों के लिए यह समय अच्छा है।
सूर्य देव के बदलाव से वृश्चिक राशि की पुरानी समस्याएं खत्म होंगी। करियर में सकारात्मक समय आएगा, जिससे तनाव कम होगा। कारोबारियों के लिए यह समय अच्छा है। विरोधी हार का मुंह देखेंगे।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।