• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sunday Rashifal: परिवार के साथ मस्ती में गुजरेगा संडे, जो सोचेंगे, वो होगा… पढ़िए दैनिक राशिफल

विभिन्न राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। तुला राशि वाले किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों के सोचे हुए कार्य पूर्...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 02 Mar 2025 06:31:00 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Mar 2025 10:30:29 AM (IST)
Sunday Rashifal: परिवार के साथ मस्ती में गुजरेगा संडे, जो सोचेंगे, वो होगा… पढ़िए दैनिक राशिफल
2 मार्च 2025 का राशिफल

HighLights

  1. मकर राशि वालों को बिजनेस में लाभ होगा।
  2. कुंभ राशि वालों को कुछ परेशानी आ सकती है।
  3. मीन राशि वाले कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर (Horoscope Today)। धर्म डेस्क, इंदौर (Sunday Rashifal) 2 मार्च, रविवार को विक्रम सम्वत 2081, मास अमांत फाल्गुन, मास पूर्णिमांत फाल्गुन और तिथि तृतीया है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में नुकसान की आशंका है। शत्रु सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

naidunia_image

आज के दिन परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। बिजनेस में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी विशेष कार्य को लेकर शहर से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट केस में विजय प्राप्त होगी। बिजनेस में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन परेशानियों भरा हो सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप लग सकता है। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। बिजनेस में बदलाव करने आज ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

naidunia_image

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान रह सकते हैं। किसी रिश्तेदार से बड़ा विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। लाइफ पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बिजनेस में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

naidunia_image

आज किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना की आशंका है। बिजनेस में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन शानदार रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज किसी कोर्ट केस में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन उदास रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि की आशंका है। पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, आज उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। परिवार के साथ अच्छे पल बीतेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन समस्याओं से भरा हो सकता है। किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में चल रहा काम बाधित हो सकता है। परिवार ने कोई धार्मिक आयोजन होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। बिजनेस में बड़ा लाभ प्राप्त होगा।