धर्म डेस्क, इंदौर। Budhaditya Yog Effects 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति विशेष महत्व रखती है। सूर्य और बुध के एक ही राशि में आने से बुधादित्य योग बनता है। इस योग को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना गया है। सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं। उसके तुरंत बाद बुध भी कर्क में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे बुधादित्य योग बना है।
यह प्रभावशाली राजयोग 17 अगस्त 2025 तक रहेगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ेगा। इस बार यह योग तीन राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी होने जा रहा है। इन जातकों को करियर, आर्थिक मामलों, मान-सम्मान और निजी जीवन में विशेष उपलब्धियां मिलने के संकेत हैं।
आइए जानते हैं किन तीन राशियों पर इस बुधादित्य योग की सबसे अधिक कृपा बरसने वाली है...
कर्क राशि को बुधादित्य योग से बेहद लाभ मिलने वाला है, क्योंकि यह इसी राशि में बन रहा है। करियर में सकारात्मक तेजी देखने को मिलेगी। इस दौरान आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। किस्मत साथ देगी। हर काम में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि के लिए यह योग जीवन बदलने वाला है। इनकी तरक्की के रास्ते में आ रही सभी बाधाएं हटेंगी। अटके कामों में सफलता मिलेगी, जिससे जबरदस्त धन लाभ होगा।
मीन राशि वालों के लिए बुधादित्य योग चमत्कारिक बदलाव लाने वाला होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। व्यवसाय में बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।