Surya Grahan Ank Rashifal 20 April 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण मध्यरात्रि में लग चुका है। सूर्य ग्रहण को न केवल ज्योतिषीय और खगोलीय दृष्टि से बल्कि धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। जब भी ग्रहण लगता है, यह पृथ्वी पर सभी जीवित चीजों को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार किन मूलांक वालों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा।
सूर्य ग्रहण मूलांक 1 के जातकों के लिए खुशियां लेकर आया है। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। शादी की बात पक्की हो जाएगी। यह साल कुल मिलाकर अच्छा रहेगा।
यह ग्रहण मूलांक 2 को शुभ फल देने वाला है। रुका हुआ काम खत्म होगा। अगर कोई कर्ज है तो उसे समय रहते चुका देंगे। व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
मूलांक 5 के जातकों का भाग्य खुलने वाला है। नए मित्र बनने की संभावना है। संतान के कार्यों में उन्नति होगी। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिल सकती है। घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनेगा।
सूर्य ग्रहण के बाद लंबे समय से अटके हुए काम बनेंगे। बचत के साथ धन का निवेश होने की संभावना रहेगी। शानदार परिस्थितियां बनी हुई हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा। लव लाइफ में नजदीकियां आएंगी।
साल 2023 का पहला हाइब्रिड सूर्य ग्रहण जारी, जानिए कब तक रहेगा
यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, मलेशिया, फिजी, जापान, समोओ, सोलोमन द्वीप, ब्रुनेई, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, न्यूजीलैंड और दक्षिण हिंद महासागर में दिखाई देगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'