• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surya Grahan 2023: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर सतर्क रहें इन राशि के लोग, हो सकता है बड़ा नुकसान

इस साल सर्व पितृ अमावस्या तिथि पर साल का आखिरी लगने वाला है। यह ग्रहण रात्रि काल में लगेगा। सूर्य ग्रहण के दिन 4 राशियों के लोगों को विशेष ध्यान रखना ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 12 Oct 2023 11:50:30 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Oct 2023 08:44:19 AM (IST)
Surya Grahan 2023: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर सतर्क रहें इन राशि के लोग, हो सकता है बड़ा नुकसान
Surya Grahan 2023

HighLights

  1. सूर्य ग्रहण रात 8.34 बजे शुरू होगा और 2.25 बजे खत्म होगा।
  2. सर्व पितृ अमावस्या तिथि पर साल का आखिरी लगने वाला है।
  3. 4 राशियों को प्रभावित करेगा आखिरी सूर्यग्रहण।

धर्म डेस्क, इंदौर। Surya Grahan 2023: इस बार 14 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या है। इसी दिन पितृ पक्ष का समापन होगा। सर्व पितृ अमावस्या पर सभी पितरों की विशेष पूजा की जाती है। इस साल सर्व पितृ अमावस्या तिथि पर साल का आखिरी लगने वाला है। यह ग्रहण रात्रि काल में लगेगा। इस प्रकार पितर पूजा में कोई बाधा नहीं आएगी। आप पंचांग द्वारा निर्धारित समय पर अपने पितरों को तर्पण कर सकते हैं। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दिन 4 राशियों के लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए, जानें कि इन राशि वालों पर सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा।

सूर्य ग्रहण समय

ज्योतिषियों के मुताबिक, सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 8.34 बजे शुरू होगा और 2.25 बजे खत्म होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। अतः सूतक मान्य नहीं होगा।

मेष राशि

राहु इस समय मेष राशि के लग्न भाव में है। सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान हैं। इस दौरान सूर्य देव मेष राशि के छठे भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं। सूर्यग्रहण के दिन मेष राशि वालों को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। किसी का भी अपमान न करें। दुर्घटना हो सकती है। लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। इस दिन कोई भी विशेष काम न करें।


सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं इसलिए सिंह राशि के जातकों पर राहु का बहुत अधिक प्रभाव रहेगा। इस समय सूर्य देव की दृष्टि सिंह राशि के धन भाव पर है। इस दिन किसी भी प्रकार का लेन-देन न करें। नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। धोखा मिल सकता है, सावधान रहें। परिवार के साथ मतभेद हो सकते हैं।

कन्या राशि

सूर्य देव इस समय कन्या राशि के लग्न भाव में विराजमान हैं। ग्रहण के दिन कन्या राशि के जातकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कोई चिंता परेशान कर सकती है। जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेंगे। इस दिन कोई भी बड़ा फैसला न लें। वाद-विवाद से दूर रहें। खास मित्र से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

धनु राशि

सूर्य देव इस समय कन्या राशि में विराजमान हैं। धनु राशि के करियर भाव पर सूर्य देव की दृष्टि है। मन मुताबिक सफलता के लिए कुंडली में सूर्य को मजबूत करना चाहिए। व्यापार में नुकसान हो सकता है। ऑफिस में किसी से लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दरार आ सकती है। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है।

Karwa Chauth 2023: बेहद शुभ संयोग में मनाया जाएगा करवा चौथ पर्व, पूरी होगी हर मनोकामना

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'