• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surya Grahan 2024 Upay: 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

सूर्य ग्रहण भारत समेत पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल आदि देशों में भी दिखाई नहीं देगा। लेकिन यह मुख्य रूप से कनाडा, मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका, प्रशा...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 02:18:09 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Apr 2024 11:38:37 AM (IST)
Surya Grahan 2024 Upay: 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन बातों का जरूर रखें ध्यान
लगने जा रहा है साल का पहला सूर्यग्रहण

HighLights

  1. दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगेगा।
  2. भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
  3. नकारात्मक परिणामों से बचने के लिए कुछ सावधानियां जरूर बरतें।

धर्म डेस्क, इंदौर। Surya Grahan 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण को शुभ घटना नहीं माना जाता है। 2024 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे, जिनमें से पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को और दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगेगा। ऐसे में आइए, जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं। साथ ही इस दिन का सूतक काल क्या है और किन नियमों का पालन करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण की अवधि Surya Grahan 2024 Time

भारतीय समय के मुताबिक, सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात 9.12 बजे शुरू होगा और 1.20 बजे खत्म होगा। इस सूर्य ग्रहण की अवधि 4 घंटे 25 मिनट होगी। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। नकारात्मक परिणामों से बचने के लिए कुछ सावधानियां जरूर बरतें।


इन देशों में दिखाई देगा ग्रहण Surya Grahan 2024 Location

सूर्य ग्रहण भारत समेत पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल आदि देशों में भी दिखाई नहीं देगा। लेकिन यह मुख्य रूप से कनाडा, मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक और आर्कटिक में दिखाई देगा।

ग्रहण के समय इन बातों का रखें ध्यान Surya Grahan 2024 Countries

  • सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकलना अच्छा शगुन नहीं माना जाता है।
  • खासकर ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण को बिना किसी उपकरण के सीधे आंखों से नहीं देखना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान सुई-धागे से जुड़ा कोई भी काम नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान मंदिर में रखी मूर्ति को छूना या पूजा करना भी अपशकुन माना जाता है। इसी वजह से ग्रहण के दौरान कई मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'