धर्म डेस्क, इंदौर। सूर्य देव को नवग्रहों में राजा का स्थान प्राप्त है। उनका समय-समय पर कई राशियों और नक्षत्रों में गोचर करना बहुत बड़ा ज्योतिषीय प्रभाव डालता है। अब 20 जुलाई 2025 को सूर्य देव ने पुत्र शनि महाराज के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश क लिया है। इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों के लिए यह बहुत ही शुभ है। उन्हें आर्थिक लाभ, मान-सम्मान और करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के अवसर मिल सकते हैं।
सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर का इन राशियों पर पड़ेगा शुभ असर...
सूर्य के पुष्य नक्षत्र में गोचर से कर्क राशि के जातकों को शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। उनकी आय में वृद्धि होगी। करियर नई उड़ान के साथ आगे बढ़ेगा। आपके सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे, जिससे कार्यक्षत्र में एक बड़ी व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके निवेश अब लाभ कमा कर देंगे।
सूर्य का गोचर तुला राशि वालों के लिए चमत्कारिक परिणाम लेकर आएगा। यह उनके लिए पारिवारिक और सामाजिक दृष्टिकोण से बेहतर रहेगा। घर में खुशियां आएंगी, जिससे तनाव कम होगा। पैतृक संपत्ति मिल सकती है।विवाह के योग्य जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। बेरोजगार युवाओं को नई नौकरी मिल सकती है।
सूर्य के गोचर कन्या राशि के जातकों करियर में ग्रोथ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है, जिससे वेतनवृद्धि होगी। आर्थिक मजबूती मिलने से जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपके रास्ते की सभी बाधाएं दूर होंगी। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। प्रेम संबंधों में अच्छे होंगे।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।