Swapna Shastra: ज्यादातर लोगों को रात में सोते समय सपने आते हैं। कुछ सपने अच्छे होते हैं तो वहीं कुछ सपने खराब होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। अगर आपको सपने में हाथी दिखाई देता है को इसका भी एक खास महत्व होता है। बता दें कि हाथी को ऐश्वर्य और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। हाथी का सपने में दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे घर में सुख-शांति आने का सूचक माना जाता है। आइए जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में हाथी के दिखने का क्या मतलब होता है।
सुख-समृद्धि का संकेत हाथी दिखना
- यदि आपको सपने में हाथी दिखाई देता है तो आपको जल्द ही मान-सम्मान का लाभ होने वाला है।
- सपने में यदि आप खुद को हाथी पर सवार देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही तरक्की मिलने वाली है।
- वहीं सपने में अगर आपको ऐरावत हाथी दिखाई दे तो यह किसी बड़ी उपलब्धि का संकेत माना जाता है। इस उपलब्धि की वजह से आपको समाज में वैभव मिलेगा साथ ही आपका रुतबा बढ़ेगा।
- सपने में यदि आपको हाथी-हथिनी का जोड़ा दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि दांपत्य जीवन में खुशियां आने वाली हैं।
- अगर कोई गर्भवती स्त्री सपने में हाथी देखती है तो यह भाग्यशाली संतान के आगमन का संकेत होता है।
- मस्त झूमते हुए हाथी को सपने में देखने का मतलब है कि आपको जल्द ही अपनी समस्याओं से छुटकारा मिलने वाला है।
- सपने में यदि हाथियों का झुंड दिखाई दे तो यह आकस्मिक धन लाभ के संकेत होते हैं।
- स्वप्न में खड़ा हाथी देखने का मतलब है कि आपके कार्य में कोई बाधा आ सकती है। या फिर मुसीबत के वक्त आप अकेले हो सकते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'