वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले बहुत बुद्धिमान और मजाकिया स्वभाव के होते हैं। इसलिए ये बड़े अच्छे मित्र होते हैं।
By Shailendra Kumar
Edited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Wed, 22 Mar 2023 08:51:45 PM (IST)
Updated Date: Wed, 22 Mar 2023 08:51:45 PM (IST)
वृषभ राशि (Tauras): इस राशि का स्वामी शुक्र है, वृष राशि का स्वामी शुक्र है और इसकी आकृति वृष अर्थात बैल के समान है। यह पृथ्वी तत्व राशि है और इसका स्वभाव स्थिर राशि का है। इस राशि के जातकों का झुकाव कलात्मक क्षेत्रों की ओर अधिक होता है। इस राशि के जातकों के लिए शुभ रंग नीला, गुलाबी तथा हरा है और दिन में इनके लिए शुक्रवार व सोमवार शुभ होता है। इस राशि के जातक दिखने में सुंदर और हृष्ट-पुष्ट होते हैं। साथ ही स्वाभिमान, स्वच्छंदता और शीतलता के लिए जाने जाते हैं।
जातकों का स्वभाव
इस राशि के जातक जमीन से जुड़े होते हैं और बहुत व्यावहारिक होते हैं। ये बेवजह किसी प्रकार का जोखिम लेना पसंद नहीं करते, और अक्सर सुरक्षात्मक रवैया अपना लेते हैं। ये हर काम को धीरे-धीरे लेकिन बिल्कुल सही तरीके से करते हैं। इस वजह से इनको आलसी समझा जाता है। ये विश्वसनीय, मेहनती और धैर्यवान होते हैं परंतु इन्हें भौतिक सुख और विलासिता ज्यादा पसंद है। अगर किसी बात पर एक बार अड़ गये, तो इनके विचार बदलना मुश्किल होता है।