Tawa Roti Upay: तवे पर रोटी बनाने से पहले करें 3 बेहद आसान उपाय… घर में आएगी खुशियों की बाढ़, बरसेगी लक्ष्मी
ज्योतिष विज्ञान में तवे और रोटी से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, जो हर घर में अनिवार्य रूप से किए जाने चाहिए। ऐसा करने से घर पर किसी की कुदृष्टि नहीं पड़ती है। इसके अलावा राहु और शनि की कृपा भी प्राप्त होती है।
Publish Date: Thu, 24 Oct 2024 07:00:00 AM (IST)
Updated Date: Fri, 25 Oct 2024 08:21:44 PM (IST)
तवे से चमक सकता है भाग्यHighLights
- रोटी बनाने से पहले तवे पर छिड़कें नमक
- पहली रोटी गाय- कुत्ते के नाम की निकालें
- तवे पर कभी पानी नहीं छिड़कना चाहिए
धर्म डेस्क, इंदौर (Tawa Roti ke Upay)। हर घर में रोटी बनाने के लिए तवे का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि सामान्य से दिखने वाला तवा किस्मत भी बदल सकता है। ज्योतिषाचार्यों ने तवे से जुड़ी कुछ बेहद आसान उपायों का उल्लेख समय-समय पर किया है।
दावा है कि इन उपायों को करने से घर में खुशियां आती हैं। सभी अनिष्ट टल जाते हैं। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि मिलती है। व्यापार में फायदा ही फायदा होता है।
तवे की पहली रोटी कैसी होना चाहिए?
- तवे की पहली रोटी छोटी बनाएं। यह रोटी गाय या कुत्ते के लिए होती है। शास्त्रों में भी गाय या कुत्ते को रोटी खिलाना पुण्य का काम बताया गया है। इससे घर में नकारात्मकता खत्म होती है। गाय या कुत्ता न मिले, तो रोटी को ऐसे स्थान पर रख दें, जहां कोई पक्षी उसे खा ले। शास्त्रों में कहा गया है कि कौवे के रोटी खाने से शनि प्रसन्न होते हैं।
तवे पर नमक छिड़कने से क्या होता है?
- तवे पर रोटी बनाने से पहले उस पर बहुत थोड़ा-सा नमक छिड़कना चाहिए। इससे अशुभ प्रभाव समाप्त होते हैं। ध्यान रहे कि तवे पर सिर्फ नमक छिड़कना है। उसमें हल्दी, मिर्च या दूसरा कोई मसाला नहीं मिला हो चाहिए। गर्म तवे पर नमक छिड़कने से राहु की दशा से मुक्ति मिलती है। राहु की कुदृष्टि किसी भी अमीर को गरीब बना सकती है।
![naidunia_image]()
तवे पर पानी छिड़कने से क्या होता है?
- गर्म तवे पर पानी छिड़कना शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि जैसे-जैसे छन्न-छन्न की आवाज आती है, वैसे-वैसे घर में या परिवार के लोगों के लिए परेशानी आने लगती है। रोटी बनाना खत्म करने के तुरंत बाद भी तवा को पानी से नहीं धोना चाहिए। उसे ठंडा करने के बाद ही कपड़े से साफ करना चाहिए।
![naidunia_image]()
घर में तवा किस स्थान पर रखना चाहिए?
- यह भी बहुत अहम है कि घर में तवा किस स्थान पर रखा जाता है?
- रसोई घर में तवा हमेशा साफ-सुधरी जगह पर ही रखा जाना चाहिए।
- तवा ऐसे स्थान पर नहीं होना चाहिए, जहां किसी बाहरी की नजर पड़े।
- बाहर व्यक्ति की तवे पर नजर पड़े से घर को नजर लग सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।