यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
51 शक्तिपीठों में ये 4 शक्तिपीठ हैं अज्ञात
मां सती के मृत शरीर से 51 टुकड़े गिरे जो शक्तिपीठ कहलाए, इनमें 18 महाशक्तिपीठ हैं।
By Edited By:
Publish Date: Mon, 19 Oct 2015 05:14:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2015 10:19:15 AM (IST)

मां दुर्गा के बारे में वैसे तो कई पौराणिक कहानियां हमारे धर्म ग्रंथों में मिलती हैं। मां सती के मृत शरीर से 51 टुकड़े गिरे जो शक्तिपीठ कहलाए, इनमें 18 महाशक्तिपीठ हैं। इन शक्तिपीठों में से चार शक्तिपीठ ऐसे भी हैं, जो अभी भी अज्ञात हैं।
- रत्नावली शक्तिपीठ: मां सती का इस शक्तिपीठ के बारे में कहा जाता है कि यहां मां का कंधा गिरा था। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने माता सती के मृत शरीर को अपने सुरदर्शन चक्र से काटा, तब शरीर का यह अंग मद्रास के आस-पास गिरा, लेकिन सही स्थिति अभी तक ज्ञात नहीं हो सकी है।
पढ़ें:51 शक्तिपीठों में ये हैं 18 महाशक्तिपीठ
- कालमाधव शक्तिपीठ : यहां मां सती के बाएं कूल्हे गिरे थे। यह स्थान भी अज्ञात है।
- लंका शक्तिपीठ: यहां देवी सती के गहनों में से एक गहना गिरा था। यहां सती के रूप को इंद्राक्षी और भगवान शिव को रक्षेश्वर कहा जाता है। हालांकि धार्मिक शास्त्रों में इस शक्तिपीठ के बारे में उल्लेख किया गया है। लेकिन इसकी वास्तविक स्थिति का उल्लेख नहीं है।
पढ़ें: शारदीय नवरात्र के विशेष में रोचक आलेख
- पंचसागर शक्तिपीठ: कहते हैं यहां मां सती के दांत गिरे थे। धार्मिक शास्त्रों में यहां सती माता को वरही कहा गया है। लेकिन यह स्थान कहां हैं, इस बारे में कोई उल्लेख नहीं है।