• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dream Astrology: सावन के महीने में अगर सपने में दिखे ये चीजें, तो समझें प्रसन्न हैं आपसे महादेव

हर सपने का अपना अलग मतलब होता है, लेकिन सावन माह में सपने में कुछ चीजों का दिखना शुभ संकेत होते हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 20 Jul 2023 03:04:41 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Jul 2023 10:43:14 PM (IST)
Dream Astrology: सावन के महीने में अगर सपने में दिखे ये चीजें, तो समझें प्रसन्न हैं आपसे महादेव
Dream astrology for sawan

Dream Astrology: सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान शिवभक्त, भगवान को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के कार्य करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन में अगर आपको सपने में कुछ खास चीजें दिख जाएं, तो समझ जाइए कि भोलेनाथ की कृपा आप पर होने वाली है, वे आपसे प्रसन्न हैं। हर सपने का अपना अलग मतलब होता है। इन सपनों में कोई न कोई संकेत जरूर छिपे होते हैं। कुछ चीजों का दिखना बेहद ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि वे चीजें कौनसी हैं, जिनका दिखना बेहद ही शुभ माना जाता है।

नाग-नागिन का जोड़ा

सावन के महीने में सपने में नाग-नागिन का जोड़ा दिखना काफी शुभ माना जाता है। ये वैवाहिक जीवन के लिए शुभ संकेत होता है। वहीं, यदि आपकी शादी नहीं हो रही है, तो ऐसे सपनों का अर्थ है कि आपके जीवन में शादी का योग बनेगा।


नंदी

धार्मिक मान्यता के अनुसार, नंदी को शिव का गण और वाहन माना जाता है। कहा जाता है कि अगर सावन के महीने में सपने में बैल दिख जाए तो समझ जाइए कि शिव जी आपसे प्रसन्न हैं। सपने में नंदी को देखना इस बात का संकेत है कि आपको हर कार्य में सफलता मिलने वाली है।

लिपटा हुआ सांप

अगर आपको सावन के महीने में शिवलिंग के चारों ओर सांप लिपटा हुआ दिखाई देता है, तो समझें कि आपकी कोई मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है। इसका अर्थ है कि शिव जी आपसे प्रसन्न हैं। सपना देखने के बाद आप शिवजी के मंदिर में जाएं और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

त्रिशूल

त्रिशूल को रज, तम और सत गुण का प्रतीक माना जाता है। इन्हीं को जोड़कर त्रिशूल बनाया गया है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के त्रिशूल के तीन शूलों को काम, क्रोध और लोभ का कारण माना जाता है। सपने में त्रिशूल का दिखना इस बात का संकेत देता है कि आपको जल्द ही कष्टों से छुटकारा मिलने वाला है।

डमरू

भगवान शिव के हाथों में डमरू रहता है। डमरू स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। सपने में शिव का डमरू देखने का मतलब है कि आपके जीवन की समस्याएं खत्म होने वाली है। सपने में डमरू के दर्शन होना, जीवन में स्थिरता का संकेत है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'