
धर्म डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, पराक्रम, शौर्य और आत्मबल का कारक माना गया है। मंगल 12 नवंबर, गुरुवार को रात 8 बजकर 20 मिनट पर सूर्यदेव की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। इस राशि में मंगल का गोचर 9 मार्च 2027 तक रहेगा।
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जिन्हें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और पिता का कारक माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मंगल और सूर्य के बीच मित्रता का संबंध है। ऐसे में मंगल का सिंह राशि में प्रवेश विशेष प्रभावशाली माना जा रहा है।
इस गोचर से लोगों में साहस, निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व कौशल और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की इच्छाशक्ति बढ़ने के संकेत हैं। कुछ राशि के जातकों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ को क्रोध, जल्दबाजी और अहंकार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी।
मेष राशि: मंगल का गोचर आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ाएगा। शिक्षा, प्रतियोगिता और करियर में सफलता के अवसर मिल सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि: पारिवारिक और संपत्ति से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ेगी। भूमि-भवन संबंधी कार्यों में लाभ के योग बन सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
मिथुन राशि: साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटी यात्राएं लाभदायक हो सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।
कर्क राशि: आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। धन संचय की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए खर्चों पर ध्यान देना होगा।
सिंह राशि: मंगल का गोचर इसी राशि में होने से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और कार्यक्षमता बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि स्वभाव में आक्रामकता से बचना होगा।
कन्या राशि: खर्चों में वृद्धि हो सकती है। विदेश से जुड़े कार्यों में अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी।
तुला राशि: आय के नए स्रोत बनने और आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। मित्रों और सामाजिक संपर्कों से फायदा हो सकता है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
वृश्चिक राशि: कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। अधिकारियों का सहयोग मिलने के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
धनु राशि: भाग्य का साथ मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा और लंबी यात्राओं से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
मकर राशि: अचानक लाभ और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि निवेश और लेन-देन में सावधानी बरतना उचित रहेगा।
कुंभ राशि: दांपत्य जीवन और साझेदारी के मामलों में मंगल का प्रभाव देखने को मिलेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आपसी तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।
मीन राशि: नौकरी और कार्यक्षेत्र में मेहनत का परिणाम मिल सकता है। विरोधियों पर प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि स्वास्थ्य, दिनचर्या और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर सतर्क रहना होगा।
