• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 05 November 2024: व्यापार मिलेगा लाभ, मिलेगी खुशखबरी, बन जाएंगे बिगड़े काम

आज, 5 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ राशियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि अन्य को परिवार से सुखद समाचार मिल सकता ...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 05 Nov 2024 06:17:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 05 Nov 2024 06:17:12 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 05 November 2024: व्यापार मिलेगा लाभ, मिलेगी खुशखबरी, बन जाएंगे बिगड़े काम
आज का राशिफल।

HighLights

  1. मेष: व्यापार में आर्थिक मदद की जरूरत।
  2. मिथुन: धार्मिक कार्य कर सकते हैं।
  3. सिंह: वाहन चलाते समय सावधान रहें।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 05 November 2024: राशिफल के अनुसार आज यानी 05 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज कुछ राशियों को अपने जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ राशियों को परिवार से कोई सुखद समाचार मिलेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

मेष (Aries)

आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी नए काम के लिए लंबी यात्रा कर सकते हैं, इसलिए यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन व्यापार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है, जिसके लिए आपको किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है।


वृषभ (Taurus)

आज आपके मन में नई उमंग रहेगी। आप कुछ नया करने का विचार बना सकते हैं। सहयोगियों से सलाह ले सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। प्रॉपर्टी में निवेश का मन बना सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।

मिथुन (Gemini)

आज का दिन शानदार रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आप किसी बड़ी बीमारी से मुक्ति पा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोलेगी। व्यापार में महत्वपूर्ण परिवर्तन करने का सही समय है। परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

कर्क (Cancer)

आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी के साथ मतभेद दूर होंगे। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। किसी खास व्यक्ति से संपर्क आपको बड़े अवसर दिला सकता है।

सिंह (Leo)

आप आज शारीरिक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं, जिससे काम में मन नहीं लगेगा। सावधानी बरतें, क्योंकि काम आपके हाथ से निकल सकता है। व्यापार में साझेदार धोखा दे सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

कन्या (Virgo)

आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना का खतरा है। आपका मन अशांत रहेगा, इसलिए जल्दबाजी में निर्णय न लें। किसी को बड़ी धनराशि उधार देना ठीक नहीं रहेगा। परिवार में पत्नी और बच्चों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

तुला (Libra)

आज आपका मन नेगेटिव विचारों से भरा रहेगा। किसी की अच्छी बात भी बुरी लग सकती है। विवादों से बचने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में बड़े लेन-देन से दूर रहें।

वृश्चिक (Scorpio)

नए कार्य की शुरुआत करने का दिन अच्छा है, लेकिन अपरिचित व्यक्तियों पर भरोसा न करें। व्यापार में बड़ी डील करने से पहले कागजी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें।

धनु (Sagittarius)

आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे मन में आध्यात्मिक ऊर्जा बनी रहेगी। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।

मकर (Capricorn)

आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कार्य पूरा होगा और व्यापार में पहले से सोची गई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। विदेश यात्रा की योजना बनाने वालों के लिए यह सफल समय है।

कुंभ (Aquarius)

नए कार्य के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं, लेकिन कुछ बाधाएं आ सकती हैं। पुराने विवादों का समाधान करने का प्रयास करें। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

मीन (Pisces)

आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। पुराने विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी और भविष्य के लिए धनराशि जमा करने का अवसर मिलेगा। व्यापार में किसी को बड़ी धनराशि उधार देने से बचें। परिवार में सामंजस्य की कमी हो सकती है, जिससे विवाद हो सकते हैं।