धर्म डेस्क, इंदौर। आज 19 जून 2025, गुरुवार का दिन राशियों के लिए नए फैसलों, संबंधों की चुनौतियों और भाग्य के उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहा है। जहां कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में प्रगति और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, वहीं कुछ को पारिवारिक तनाव और आर्थिक अस्थिरता से जूझना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल:
दिन की शुरुआत नई योजनाओं के साथ हो सकती है, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से सावधानी जरूरी है। लंबी यात्रा का योग बन रहा है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकती है। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी लेकिन पारिवारिक माहौल में सामंजस्य की कमी और पड़ोसियों से विवाद की आशंका है।
आज का दिन आपके लिए निर्णायक हो सकता है। शिक्षा या करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण शुरुआत हो सकती है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा और व्यापार में आर्थिक सहायता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सम्मान मिलेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
यह दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और कोई बड़ा निर्णय आपके पक्ष में होगा। नई साझेदारी या नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन संभव है, वहीं नया वाहन खरीदने की संभावनाएं भी प्रबल हैं।
आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा फैसला आपके जीवन की दिशा बदल सकता है। आर्थिक कमजोरी रहेगी लेकिन मित्रों और सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं और कोई अतिथि आपके घर आ सकता है।
न्यायालयीन मामलों में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में नई साझेदारी और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। पुराने प्रयासों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा और संबंधों में मधुरता आएगी।
नौकरी या करियर में आज सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन माता-पिता की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। आर्थिक तौर पर कोई बड़ा सहयोग व्यापार में लाभदायक सिद्ध होगा। पुराने पारिवारिक विवाद का समाधान मिलेगा।
दिन थोड़ी मानसिक परेशानी लेकर आ सकता है। कोई महत्वपूर्ण कार्य ना बनने के कारण तनाव हो सकता है। आर्थिक संकट के कारण मदद लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक वातावरण में तनाव रहेगा और अप्रिय घटनाओं की आशंका है।
सुबह से ही शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कोई नया मेहमान परिवार में प्रसन्नता लाएगा। व्यापार में पुराने प्लान को लागू करने का समय है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता के संकेत हैं। हालांकि संध्या बाद दांपत्य जीवन में वाद-विवाद संभव है।
आज मानसिक अशांति बनी रह सकती है। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से बहस के कारण दबाव में आ सकते हैं। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा लेकिन मित्रों और परिवार से सहयोग मिलेगा।
आज किसी विशेष काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है जिसमें सफलता मिलना तय है। व्यापार में बड़ी आर्थिक सहायता से स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। हालांकि पारिवारिक जीवन में पत्नी से विवाद संभव है।
अधूरे कार्यों के पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने परिचित से भेंट होगी। करियर में बदलाव की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। पारिवारिक विवादों में सुधार आएगा और संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।
आज का दिन उतावलापन से बचने का है। जल्दबाजी में कार्य बिगड़ सकते हैं। आर्थिक नुकसान की आशंका है लेकिन व्यापार में सहयोगियों से मदद मिलने से राहत मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और दांपत्य जीवन में सुधार होगा।