• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budh gochar: 7 फरवरी से इन तीन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बुध देव की कृपा से चमक जाएगा भाग्य

07 फरवरी को बुध देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 28 Jan 2023 06:44:47 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Jan 2023 06:44:47 PM (IST)
Budh gochar: 7 फरवरी से इन तीन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बुध देव की कृपा से चमक जाएगा भाग्य

Budh gochar: भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह एक समय के बाद राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जातकों के जीवन पर उसका प्रभाव देखने को मिलता है। ग्रहों का गोचर सकारात्मक व नकारात्मक दोनों प्रकार का हो सकता है। इस क्रम में 07 फरवरी को बुध देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए यह गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं।

मकर

ग्रहों के राजकुमार बुध देव के गोचर से मकर राशि को लाभ प्राप्त होने वाला है। बुध आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में गजब की वृद्धि देखने को मिलेगी। पैसों की बचत और निवेश दोनों कार्य में सफलता प्राप्ति होगी। आपको करियर में कुछ अच्छे ऑफर मिलेंगे। पार्टनरशिप में काम करने पर सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।


कन्या

बुध ग्रह के राशि परिवर्तन करने से कन्या राशि के जातकों के जीवन में अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। बुध देव आपकी कुंडली के पंचम भाव में गोचर करेंगे। यह भाव संतान एवं प्रेम विवाह का माना गया है। आपको संतान प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। निजी जीवन सुखद बना रहेगा। लव-लाइफ में रोमांच आएगा। छात्रों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है, आप किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं।

तुला

तुला राशि के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ फल प्रदान करेगा। आपकी राशि के चतुर्थ भाव में यह गोचर होने वाला है। यह भाव माता और भौतिक सुखों का होता है। गोचर समय काल के दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वाहन या कोई प्रॉपर्टी आप खरीद सकते हैं। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आपके जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। वहीं, बुध ग्रह की दृष्टि आपके दशम स्थान पर पड़ रही है। इसलिए इस समय व्यापारियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है।

Ketu Gochar 2023: केतु के गोचर से इन राशि वालों पर होगी धन की वर्षा

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'