धर्म डेस्क, इंदौर। Tulsi Ke Totake: सनातन धर्म में जन्माष्टमी का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि इस दिन तुलसी जी की सेवा करने से भगवान कृष्ण और माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। उनके आशीर्वाद से घर में शांति और धन की वर्षा होती हैं।
इस आर्टिकल में आपको तुलसी के कुछ उपाय बताएंगे, जिनको करने से आपका जीवन तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।
जन्माष्टमी की रात को भगवान कृष्ण की पूजा के समय गाय के घी का दीपक जलाएं। उसके बाद उसको तुलसी के पौधे के सामने रख दें। इस दौरान “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का लगातार जाप करते रहें। इस उपाय से भगवान का विशेष आशीर्वाद आपको मिलेगा।
जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं। उसके बाद 11 बार परिक्रमा कर अपनी मनोकामना दोहराएं। ऐसा करने से भगवान कृष्ण और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आपके जीवन की बाधाएं दूर होंगी।
जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को अच्छे खाने का भोग लगाने की परंपरा है। इस दौरान तुलसी के पत्ते को भोग में डालना न भूलें। बिना तुलसी के पत्तों का भोग लगाने से भगवान खुश नहीं होते हैं।
जन्माष्टमीकी पूजा के दौरान तुलसी के पौधे के पास शंख रखें। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मकता दूर हो जाएगी और सकारात्मकता का संचार होगा। तुलसी और शंख दोनों ही वस्तुएं भगवान विष्णु को बहुत ॉही प्यारी हैं।