उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र
इस नक्षत्र की स्त्री जातक धार्मिक विचारों वाली, सुखी, वाकपटु तथा लोकप्रिय होती हैं। इन्हें समाज में मान-सम्मान मिलता है।
By Shailendra Kumar
Edited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sat, 13 May 2023 04:13:54 PM (IST)
Updated Date: Sat, 13 May 2023 04:13:54 PM (IST)
Uttara Bhadrapada Nakshatra: उत्तरा भाद्रपद ब्रह्माण्ड में मौजूद 27 नक्षत्रों में से 26वां नक्षत्र है। इस नक्षत्र का स्वामी शनि और राशि का स्वामी बृहस्पति है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों की राशि मीन होती है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगो पर शनि और बृहस्पति ग्रह का प्रभाव पड़ता है। उत्तरा भाद्रपद का अर्थ है शुभ पांव वाला। ये पीछे के पांव हैं, जो शुभ माने जाते हैं। इस नक्षत्र का देवता अतिर्बुधन्य को माना गया है। इन्हें भगवान विष्णु को शैय्या प्रदान करने वाला माना गया है।
जातकों की विशेषता
इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। इनकी मुस्कान बड़ी आकर्षक होती है, इस तरह ये तुरन्त पहचाने जाते हैं। ये बलवान, बहादुर, धर्मात्मा, साहसी, तार्किक और बातूनी होते हैं। ये धार्मिक, परोपकारी व कर्मनिष्ठ होते हैं। ये गरीबों, अपाहिजों की खूब सहायता करते हैं। इनको पत्नी मधुर भाषी मिलती है तथा इन्हें धन की कमी नहीं होती। इनका गृहस्थ जीवन उत्तम होता है।