धर्म डेस्क, इंदौर। Famous Lord Shiva Temple in India: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति का सबसे पावन समय माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। कई पवित्र शिव मंदिरों की यात्रा करते हैं।
अगर आप भी सावन में धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यहां भारत के 5 प्रमुख शिव मंदिरों की सूची है। आप यहां जाकर खास पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थिति काशी विश्वनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर को लेकर भक्तों में बहुत गहरी आस्था है। सावन के महीने में यहां लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। यहां गंगा स्नान के बाद बाबा को जल चढ़ाने की बहुत पुरानी परंपरा है।
बाबा बैद्यनाथ धाम झारखंड के देवघर में स्थिति है। यह भी एक प्रमुख ज्योतिर्लिंग है। यह मंदिर कांवड़ यात्रा का केंद्र बिंदु है। यहां श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगा जल लाकर चढ़ाते हैं। इस मंदिर में सावन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ आती है।
केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड में स्थिति है। यह हिमालय की गोद में बसा मंदिर चार धामों में शामिल है। हालांकि यह जुलाई-अगस्त में खुले मौसम में ही दर्शन के लिए उपलब्ध होता है, लेकिन सावन में यहां विशेष पूजा-अर्चना होती है। भगवान शिव के हर भक्त की कामना होती है कि वह एक बार जरूर केदारनाथ मंदिर जाकर प्रभु के दर्शन करे।
मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थिति यह एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। सावन में यहां भस्म आरती का विशेष आकर्षण होता है, जिसमें लाखों भक्त शामिल होते हैं।
सोमनाथ मंदिर गुजरात में स्थिति है। यह पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। अरब सागर के किनारे स्थित यह मंदिर सावन के महीने में धार्मिक यात्रियों का पसंदीदा स्थल बन जाता है।