धर्म डेस्क, इंदौर। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति 12 राशियों के लिए नई संभावनाओं और कुछ चुनौतियों का संकेत दे रही है। जहां कुछ राशियों को करियर और वित्त में बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं, वहीं कुछ को अपने स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी।
आइए जानते हैं कि 03 से 10 अगस्त के सप्ताह में आपकी राशि क्या कहती है...
बदलते मौसम से शरीर पर असर दिख सकता है। एलर्जी या सर्दी-जुकाम परेशान कर सकते हैं। खानपान संतुलित रखें। अप्रत्याशित धन लाभ की संभावना है। पुराने रुके कार्यों में तरक्की होगी। किसी भी आर्थिक निर्णय से पहले सलाह लें। नई ऊर्जा के साथ सप्ताह की शुरुआत होगी। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। पदोन्नति या पहचान मिल सकती है। साथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, पर संवाद से समाधान संभव है। प्यार में धैर्य और समझ जरूरी होगी।
पुराने रोग उभर सकते हैं। मौसम के असर से बचाव जरूरी है। आयुर्वेद या योग से लाभ मिलेगा। इस सप्ताह आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। किसी भी बड़े निवेश से बचें। धोखाधड़ी से सतर्क रहें। धैर्य से काम लें। सफलता भले देरी से मिले, लेकिन आएगी जरूर। कार्यस्थल पर असहयोग मिल सकता है। रिश्तों में गहराई आएगी। साथी से प्रेमपूर्ण संवाद होगा। कोई बड़ा निर्णय संभव है।
पुरानी बीमारियों में राहत मिलेगी। मानसिक तनाव कम होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत पर ध्यान दें। रुका हुआ धन मिल सकता है। शेयर या प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। करियर में बड़ा अवसर दस्तक दे सकता है। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। जीवन में प्रेम की बहार आएगी। साथी हमसफर बनने को तैयार दिखेगा। आनंददायक सप्ताह रहेगा।
स्वयं और परिवार दोनों की सेहत सुधरती नजर आएगी। योग और प्राणायाम लाभकारी रहेंगे। धन लाभ के अच्छे योग हैं। निवेश से लाभ मिलेगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। साथी के साथ घूमने-फिरने का योग बन सकता है।
परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। सावधानी जरूरी है। खानपान पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। निवेश से पहले सलाह लें। व्यर्थ खर्च से बचें। थोड़ी प्रतीक्षा और मेहनत जरूरी है। सफलता मिलने में समय लगेगा। रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है। संवाद से हल निकालें। साथी से दूरी का अनुभव हो सकता है।
मौसम का प्रभाव दिखेगा। विशेषकर बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। ताजगी बनाए रखने के लिए व्यायाम करें। हफ्ते की शुरुआत में नुकसान हो सकता है, लेकिन अंत में सुधार संभव है। किसी अनजान को उधार न दें। परीक्षा में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम में मिठास लौटेगी। कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। साथी का व्यवहार सकारात्मक रहेगा।
पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। मानसिक संतुलन बेहतर रहेगा। योग को दिनचर्या में शामिल करें। अटका धन मिल सकता है। नया आय स्रोत खुलने के योग हैं। संपत्ति से लाभ होगा। ऑफिस में विवाद की संभावना है। धैर्य रखें और कूटनीति से काम लें। प्रेम जीवन में मधुरता और नई शुरुआत होगी। साथी के साथ गहरा भावनात्मक संबंध बनेगा।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर मौसम से सावधान रहें। परिवार में मौसमी रोग फैल सकते हैं। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिल सकती है। व्यापार में सफलता के योग हैं। कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। पदोन्नति या नई नौकरी मिल सकती है। रूठा साथी अब मान सकता है। रिश्ते में फिर से गर्मजोशी आएगी।
मौसमी बीमारी हो सकती है। उपचार में खर्च बढ़ सकता है। सतर्कता जरूरी है। साझेदारी में नुकसान संभव है। निवेश सोच-समझकर करें। किसी से उधार देने से बचें। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा। रोमांटिक सप्ताह रहेगा। पार्टनर से खुशखबरी मिल सकती है। रिश्ते में मजबूती आएगी।
सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। करीबी की तबीयत बिगड़ सकती है। मानसिक तनाव से बचें। आर्थिक मदद की आवश्यकता पड़ सकती है। बड़े निवेश से बचें। कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। सप्ताहांत में सकारात्मक बदलाव संभव है। साथी से नाराजगी खत्म होगी। प्रेम में नया उत्साह आएगा। बारिश में रोमांटिक पल बिताने का योग है।
पुरानी बीमारी लौट सकती है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी की सेहत भी कमजोर रह सकती है। खर्चे अधिक हो सकते हैं। कोई पार्टनर धोखा दे सकता है। बड़े फैसले टालें। अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। शांत रहें और संयम से काम लें। प्रेम जीवन बेहतर होगा। लंबी ड्राइव पर जाने का योग बन सकता है। साथी भावनाएं साझा कर सकता है।
सामान्य स्वास्थ्य रहेगा। थकान और मौसमी बीमारी से सतर्क रहें। आराम और संतुलित भोजन जरूरी। निवेश से लाभ मिलेगा। नया प्रोजेक्ट या वाहन खरीदने का योग बन रहा है। सफलता के योग हैं। मित्र या सहकर्मी मददगार रहेंगे। लगन से किया गया कार्य सफल होगा। साथी से प्रेमपूर्ण संवाद होगा। नई योजनाएं बन सकती हैं। परिवार बढ़ाने की चर्चा संभव है।