धर्म डेस्क, इंदौर। ग्रहों की बदलती चाल और नक्षत्रों की विशेष स्थिति इस सप्ताह सभी 12 राशियों पर प्रभाव डाल रही है। स्वास्थ्य, करियर, वित्त और प्रेम जीवन हर क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इस सप्ताह आपके भाग्य का सितारा क्या कहता है...
इस सप्ताह मेष राशि वालों को सेहत और आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। मौसमी बीमारियों से बचाव जरूरी है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। संपत्ति विवाद परिवार में मनमुटाव बढ़ा सकता है। प्रेम जीवन में संतुलन जरूरी होगा। आपका साथी आपकी भावनाओं को समझेगा, लेकिन गलतफहमी से बचें। सप्ताह के अंत में व्यापार में कुछ लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह तरक्की का संकेत दे रहा है। प्रॉपर्टी में निवेश लाभकारी रहेगा और सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन जल्दी राहत मिलेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन रिश्तों को संभालने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है।
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, हालांकि पत्नी व बच्चों की सेहत पर ध्यान देना होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी विशेष कार्य के लिए पार्टनरशिप फायदेमंद साबित हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है, विशेषकर पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें, नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में संपत्ति विवाद आपको मानसिक रूप से विचलित कर सकता है। प्रेम जीवन में मतभेद की संभावना है।
सिंह राशि के लिए यह सप्ताह चुनौतियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बच्चों की शिक्षा और पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। आर्थिक रूप से यह सप्ताह नुकसानदायक हो सकता है। किसी पर विश्वास करके उधार देना भारी पड़ सकता है। प्रेम जीवन में भी विवाद संभव है, संयम रखें। करियर में परिवर्तन संभव है, लेकिन जल्दबाजी न करें।
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत शुभ है। विदेश यात्रा, पदोन्नति और मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी लग सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। शेयर मार्केट और प्रॉपर्टी में निवेश लाभकारी होगा। प्रेम जीवन में नोकझोंक के बावजूद प्रेम बना रहेगा।
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छे अवसर लेकर आया है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक दृष्टि से निवेश के लिए यह समय अनुकूल है। परिवार के साथ तालमेल बना रहेगा। प्रेम जीवन में गंभीर फैसले लेने का समय है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, विशेष रूप से खान-पान पर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। परिवार में मतभेद की स्थिति सुलझ सकती है। करियर में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा और आपसी दूरी कम होगी। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात आने वाले समय में लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
धनु राशि वालों को स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहना होगा। व्यापार में घाटा और कार्यक्षेत्र में तनाव संभव है। परिवार में झंझटों से दूर रहें। प्रेम जीवन में असहमति की स्थिति बन सकती है। शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। करियर में प्रयास जारी रखें, जल्द ही सफलता मिलेगी।
मकर राशि वालों के लिए सप्ताह बेहद अनुकूल रहेगा। पुराने विवाद सुलझेंगे। भूमि, भवन, वाहन खरीदने के योग हैं। पदोन्नति के योग हैं और करियर में नई ऊंचाई मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लेकिन कोई गंभीर समस्या नहीं होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और रिश्ते मजबूत होंगे।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। प्रेम जीवन में नाराजगी दूर होगी। करियर में बड़ा बदलाव संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मौसम का ध्यान रखें।
मीन राशि वालों को इस सप्ताह सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, जिससे संबंधों में दरार आ सकती है। वित्तीय मामलों में जल्दबाज़ी नुकसानदेह हो सकती है। करियर में वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छा व्यवहार बनाए रखें, तभी सफलता संभव होगी।