
धर्म डेस्क। मार्च का विदाई हफ्ता और अप्रैल की नई शुरुआत आर्थिक नजरिए से बेहद हलचल भरी रहने वाली है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक का यह समय निवेश, बचत और खर्चों के बीच संतुलन बनाने की परीक्षा लेगा। 2 अप्रैल के बाद ग्रहों की बदलती स्थिति कई राशियों के लिए धन लाभ के द्वार खोलेगी, तो कुछ के लिए 'पैनिक बजट' की स्थिति पैदा कर सकती है। आइए जानते हैं, मेष से मीन राशि तक का साप्ताहिक वित्त राशिफल (Weekly Finance Horoscope)।
इस हफ्ते दिखावे की आदत जेब पर भारी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में आप बचत को लेकर गंभीर होंगे। सावधानी: रविवार को अचानक बड़ा खर्च आ सकता है, जोखिम भरे निवेश से बचें।
सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा लेकिन बजट नियंत्रण में रहेगा। 2 अप्रैल के बाद अचानक धन लाभ के प्रबल योग हैं। सलाह: पार्टनरशिप के मामलों में जल्दबाजी न करें।
पैसों की आवक बनी रहेगी, लेकिन पारिवारिक जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है। करियर को लेकर थोड़ा आर्थिक तनाव महसूस हो सकता है। सावधानी: फालतू खर्चों पर लगाम लगाएं।
आपका पूरा ध्यान मनी मैनेजमेंट पर रहेगा। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। खास: अपनी किसी पुरानी हॉबी या टैलेंट से इस रविवार को आर्थिक फायदा मिल सकता है।
शुरुआत में लाइफस्टाइल पर मोटा खर्च करेंगे, लेकिन बुधवार के बाद आप संभल जाएंगे। चेतावनी: 2 अप्रैल के बाद कोई पुराना छिपा हुआ खर्च सामने आ सकता है, बजट तैयार रखें।
आर्थिक समझ और सूझबूझ का यह हफ्ता है। शुक्रवार से रविवार दोपहर तक का समय कमाई और बचत के लिए सर्वश्रेष्ठ है। आप निवेश को लेकर बहुत प्रैक्टिकल रहेंगे।
दोस्तों के सहयोग से धन लाभ होगा, लेकिन सप्ताह के मध्य में बड़े खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। रविवार शाम के बाद आपकी पूरी कोशिश इनकम बढ़ाने पर केंद्रित रहेगी।
करियर में की गई मेहनत का मीठा फल (नकद लाभ) मिलेगा। नेटवर्क के जरिए कमाई के नए जरिए खुलेंगे। सावधानी: जोखिम भरे निवेश और सट्टेबाजी से पूरी तरह दूर रहें।
किस्मत का साथ मिलेगा और पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। 2 अप्रैल के बाद जमीन-जायदाद से जुड़े कामों में पैसा लग सकता है। बजट को प्राथमिकता दें।
यह भी पढ़ें- शुक्र गोचर 2026: इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, सुख-सुविधाओं और धन-दौलत में होगी बंपर बढ़ोतरी
शुरुआत अनचाहे खर्चों से होगी, लेकिन शुक्रवार तक आप स्थिति संभाल लेंगे। करियर में तरक्की के साथ इनकम बढ़ने के योग हैं। यात्रा पर खर्च संभावित है।
साझेदारी के कामों से लाभ होगा, लेकिन अचानक आने वाले खर्चों के प्रति सतर्क रहें। महत्वपूर्ण: रविवार शाम को करियर से बड़ी इनकम के योग बन रहे हैं।
दवाइयों और रोजमर्रा की चीजों पर खर्च बढ़ेगा। पार्टनरशिप में निवेश करते समय सावधानी बरतें। 2 अप्रैल के बाद धन की आवक तो होगी, लेकिन बचत करना मुश्किल हो सकता है।