
भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यरूप से युवावस्था तक कई लीलाएं करते हुए तृणावर्ण, पूतना, अघासुर, अरिष्टासुर, केशी, व्योमासुर, चाणूर, मुष्टिक तथा कंस जैसे दुष्ट दैत्यों और राक्षसों का वध कर डाला था। यानी बचपन से ही कृष्ण युद्ध नीति के अद्वितीय योद्धा थे। उन्होंने जरासंध जैसे वीर को कई बार बुद्धि और विवेक के बल पर हराया था।
कौन था जरासंध
द्वापर युग में एक राजा के यहां ऐसा बालक हुआ, जिसका शरीर दो भागों में बंटा हुआ था। राजा ने अशुभ मानकर उसे नगर के बाहर फिंकवा दिया लेकिन जरा नाम की राक्षसी ने इस बच्चे को जादू से जोड़ा और फिर उसी राजा को वापिस सौंप दिया। यही बालक बड़ा होकर जरासंध कहलाया।
पढ़ें: जब एक किताब ने बदल दी वर्नर की जिंदगी
जरासंध था श्रीकृष्ण का रिश्तेदार
जरासंध एक बहादुर योद्धा था। वह महत्वाकांक्षी भी था। उसने अपनी दो बेटियों की शादी कंस से की थी। वह श्रीकृष्ण का रिश्तेदार भी था। जब श्रीकृष्ण ने कंस का संहार कर दिया तब जरासंध ने मथुरा पर जीतने की योजना बनाई। लेकिन उस समय बलराम( श्रीकृष्ण के बड़े भाई) और कृष्ण मथुरा से कूच कर गए।
पढ़ें: देश का पहला 'रॉक थीम पार्क' और जटायु
जरासंध को खाली शहर मिला, तब उसने शहर में आग लगा दी। कृष्ण की यह एक युद्ध नीति थी, जिसकी योजना उन्होनें पहले ही बना चुके थे। ठीक इसी तरह, जरासंध रुक्मणी के भाई रुक्मी के अपनी साथ मिलाना चाहता था। इसलिए उसने रुक्मणी का विवाह शिशुपाल से करवाना चाहा। लेकिन श्रीकृष्ण ने रुक्मणी के बुलाने पर उनका हरण कर लिया।
इसके बाद उसने अपने पौत्र की शादी द्रौपदी से करवाने की युक्ति सोची। द्रौपदी का स्वयंवर होने वाला था। जरासंध चाहता था कि द्रौपदी के पिता राजा द्रुपद उसके सहयोगी बन जाएं तो उसे लाभ होगा। द्रुपद के पास एक विशाल सेना थी, और इस तरह वह भारत वर्ष के एक दूसरे इलाके पर नियंत्रण पा सकता था।
तब उसने कर्ण के विवाह का द्रोपदी से करने के प्रस्ताव द्रुपद को भेजा। कर्ण निम्न जाति के थे। वहीं अज्ञातवास व्यतीत कर रहे ब्रह्मण पुत्रों के रूप में अर्जुन, श्रीकृष्ण के कहने पर ही द्रौपदी के स्वयंवर में पहुंचे। अर्जुन ने विजयश्री हासिल कर द्रौपदी से विवाह किया। इसलिए उसकी यह योजना भी श्रीकृष्ण के कारण विफल हो गई।