
आनन्द रामायण के राज्यकाण्ड,पूर्वार्द्ध में उल्लेखित है कि विभीषण अपनी पत्नी और मंत्रियों के साथ एक बार श्रीराम की सभा में अयोध्या आते हैं। वह उन्हें बताते हैं कि कुंभकर्ण के मूल-नक्षत्र मे उत्पन्न पुत्र (जिसे वन मे छोड दिया गया था) मूलकासुर ने लंका पर धावा बोला है और वह विभीषण और अपने पिता की मृत्यु का बदला लेने के लिए वह यहां आ रहे हैं।
श्रीराम सेना सहित लंका पहुंचे। सात दिनो तक भीषण युद्ध हुआ पर कोई परिणाम नहीं निकला। तब ब्रह्मा जी के कहने पर कि सीताजी ही मूलकासुर का वध कर सकती हैं उन्हें बुलाया गया। उनके शरीर से निकली तामसी शक्ति ने चंण्डिकास्त्र से मूलकासुर का संहार किया।
पढ़ें: आत्मा एक विभिन्न धर्मों में मत अनेक
दोनो ही प्रसंगों में सीता श्रीराम की अनुगामिनी या छाया मात्र न होकर समर्थ, विवेकशीला और तेजस्विनी नारी हैं। वे अपने निर्णय स्वयं लेती हैं। स्वयं निर्णय लेने का आभास तो तुलसी कृत रामचरित-मानस मे भी है।
जहां वे वन-गमन के समय अपने निश्चय पर अ़टल रहती हैं और अपने तर्कों से अपनी बात का औचित्य सिद्ध करती हैं।लक्ष्मण रेखा पार करने का प्रकरण भी अपने विवेक के अनुसार व्यवहार करने की बात स्पष्ट करता है।
पढ़ें:भगवान श्रीराम के लाइफ मैनेजमेंट सूत्र
वाल्मीकि रामायण मे सीता प्रखर बुद्धि संपन्न होने के साथ स्वाभिमानी,निर्भय और स्पष्ट-वक्ता है। दक्षिण के प्रसिद्ध विद्वान इलयावुलूरि पाण्डुरंग राव ने अपनी 'वाल्मीकि' नामक पुस्तक मे उन्होने सीता को उनैतिक शिखरों पर प्रतिष्ठित करते हुए कहा है।