• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

धनतेरस पर कौन-सी वस्‍तु कब लेना ठीक रहेगा, इस बार पूरे दिन चौघड़िया, होरा और स्थिर लग्न

ज्योतिषीय मान्यता है कि शुभ चौघड़िया, होरा और स्थिर लग्न में की गई खरीदारी घर में समृद्धि और शुभता लाती है। नीचे स्थानीय समय के हिसाब से बताया गया है कि कौन-सी चीज़ कब लेना ठीक रहेगा।

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 02:31:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 02:39:22 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
धनतेरस पर कौन-सी वस्‍तु कब लेना ठीक रहेगा, इस बार पूरे दिन चौघड़िया, होरा और स्थिर लग्न
धनतेरस की खरीदारी: जानिए कब-कब बन रहे हैं शुभ योग

HighLights

  1. स्थिर लग्न में की गई खरीदारी शुभ होती है।
  2. नीचे स्थानीय समय के हिसाब से बताया गया
  3. किस चीज़ को किस समय लेना ठीक रहेगा।

धर्म डेस्‍क। इस बार धनतेरस पर पूरे दिन खरीदारी के लिए अच्छे समय मिलेंगे। चौघड़िया, होरा और स्थिर लग्न, तीनों का साथ रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. सौरभ त्रिपाठी, छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश ने बताया कि ज्योतिषीय मान्यता है कि शुभ चौघड़िया, होरा और स्थिर लग्न में की गई खरीदारी घर में समृद्धि और शुभता लाती है। नीचे स्थानीय समय के हिसाब से बताया गया है कि कौन-सी चीज़ कब लेना ठीक रहेगा।

सुबह

सुबह 9:09 से 10:33 बजे तक अमृत चौघड़िया है। सोने-चांदी के गहने या लक्ष्मी-गणेश वाले चांदी के सिक्के लेने के लिए यह समय अच्छा माना गया है। इसके तुरंत बाद 10:33 से 11:58 तक राहुकाल रहेगा, तब कुछ भी न खरीदें।


दोपहर

राहुकाल खत्म होते ही 11:58 बजे से बाज़ार का सही समय शुरू होता है। अभिजित मुहूर्त वैसे 11:35 से 12:20 तक है, पर राहुकाल की वजह से इसमें 11:58 से 12:20 वाला हिस्सा ही लेना ठीक रहेगा। 11:58 से 1:22 तक शुभ चौघड़िया है। इसी बीच सूर्य होरा (11:58 से 12:55) और फिर शुक्र होरा (12:55 से 1:51) चलेगी। बर्तन, गहने, कपड़े और घर का सामान इस दौरान लिया जा सकता है।

गाड़ी या बड़ी मशीन लेनी हो तो कुंभ स्थिर लग्न दोपहर 1:20 से 2:54 तक रहेगा। मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के लिए बुध होरा (1:51 से 2:47) ठीक है, और चांदी या स्टील के बर्तन लेने हों तो चंद्र होरा (2:47 से 3:43) देख लें।

शाम

शाम 5:35 से 7:11 तक प्रदोष काल है। लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, कुबेर यंत्र और पूजा का सामान इसी समय लेना शुभ माना जाता है। मंगल होरा 5:35 से 6:39 तक रहेगी। वृषभ स्थिर लग्न शाम 6:07 से रात 8:06 तक है, जो सोने-चांदी के गहने, हीरे-रत्न और ज़मीन-मकान के सौदे के लिए अच्छा बताया गया है। उसके बाद सूर्य होरा 6:39 से 7:43 और शुक्र होरा 7:43 से 8:46 तक चलेगी।

रात

रात 8:47 से 10:22 तक लाभ चौघड़िया रहेगा। डिजिटल गैजेट्स के लिए बुध होरा (8:46 से 9:50) और चांदी या सजावटी सामान के लिए चंद्र होरा (9:50 से 10:54) ठीक रहेगी। गुरु होरा रात 11:58 से 1:01 तक है। तिजोरी या लॉकर लेना हो तो 7 नवंबर की रात 12:36 से 1:34 तक सिंह स्थिर लग्न और शुभ चौघड़िया का साथ मिलेगा। इसके बाद अमृत चौघड़िया रात 1:34 से 3:10 और चर चौघड़िया 3:10 से 4:45 तक रहेगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।