
अठारह पुराणों में एक हरिवंश पुराण में उल्लेखित है कि, 'हैहय और तालजंघ वंश के राजाओं ने शक, यवन, काम्बोज पारद आदि राजाओं को साथ लेकर राजा बाहू का राज्य छीन लिया था। तब राजा बाहु अपनी पत्नी के साथ वन में चले गए। और फिर वन में राजा की मृत्यु हो गयी।'
जंगल में महर्षि और्व ने राजा की गर्भवती पत्नी की रक्षा की और उसे अपने आश्रम में ले आये। वहां रानी ने एक पुत्र को जन्म दिया, जो आगे चलकर राजा सगर के नाम से प्रसिद्ध हुआ। राजा सगर ने महर्षि और्व से शस्त्र और शास्त्र विद्या सीखीं।
समय पाकर राजा सगर ने हैहयों को मार डाला और फिर शक, यवन, काम्बोज, पारद, आदि राजाओं को भी मारने की बी रणनीति बनाई। ये शक, यवन आदि राजा महर्षि वसिष्ठ की शरण में चले गये। महर्षि वसिष्ठ ने उन्हें कुछ शर्तों पर उन्हें अभयदान दे दिया।
पढ़ें:उस समय वानरों के पास थीं अलौकिक शक्तियां
और सगर को आज्ञा दी कि वे उनको न मारें। लेकिन राजा सगर अपनी प्रतिज्ञा भी नहीं छोड़ सकते थे और महर्षि वसिष्ठ जी की आज्ञा नहीं टाल सकते थे। तब उन्होंने उन राजाओं का सिर शिखा सहित मुंडवाकर उनकों मुक्त कर दिया था।