• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवताओं के शिल्पी ने किए धरती पर ये निर्माण

विश्वकर्मा को अगर दुनिया का सबसे महान इंजीनियर कहें तो गलत नहीं होगा।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 19 Nov 2014 11:18:34 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Nov 2014 11:00:08 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
देवताओं के शिल्पी ने किए धरती पर ये निर्माण

अमूमन हम सभी जानते हैं कि भगवान विश्‍वकर्मा को देवताओं का देवशिल्पी कहा जाता है। विश्वकर्मा को अगर दुनिया का सबसे महान इंजीनियर कहें तो गलत नहीं होगा। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार देवताओं के लिए भवनों, महलों व रथों आदि का निर्माण विश्वकर्मा ही करते थे।

रामसेतु का निर्माण

वाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान श्रीराम के आदेश पर, समुद्र पर पत्थरों से पुल का निर्माण किया गया था। रामसेतु का निर्माण मूल रूप से नल-नील नाम के वानर ने किया था। नल-नील देवताओं के शिल्पी विश्वकर्मा के पुत्र थे।


महादेव का रथ निर्माण

महाभारत के अनुसार तारकाक्ष, कमलाक्ष व विद्युन्माली के नगरों का विध्वंस करने के लिए भगवान महादेव जिस रथ पर सवार हुए थे, उस रथ का निर्माण विश्वकर्मा ने ही किया था। वह रथ सोने का था। उसके दाहिने चक्र में सूर्य और बाएं चक्र में चंद्रमा विराजमान थे। दाहिने चक्र में बारह आैर तथा बाएं चक्र में 16 आरे लगे थे।

द्वारिका नगरी का निर्माण

भागवत के अनुसार द्वारिका नगरी का निर्माण भी विश्वकर्मा ने ही किया था। उस नगरी में विश्वकर्मा का विज्ञान (वास्तु शास्त्र व शिल्पकला) की निपुणता प्रकट होती थी। द्वारिका नगरी की लंबाई-चौड़ाई 48 कोस थी। उसमें वास्तु शास्त्र के अनुसार बड़ी-बड़ी सड़कों, चौराहों और गलियों का निर्माण किया गया था।

सोने की लंका

वाल्मीकि रामायण के अनुसार सोने की लंका का निर्माण विश्वकर्मा ने ही किया था। लंका का निर्माण भगवान शिव ने माता पार्वती के लिए बनवाया था। बाद में रावण के पिता ने रावण की मां के कहने पर शिव से मांग ली थी। इस तरह सोने की लंका बाद में रावण की हो गई।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।