• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yearly Horoscope 2024: धनु राशि वालों को खूब मिलेगा मान-सम्मान, पढ़िए सम्पूर्ण वार्षिक राशिफल

धनु राशि वालों को यश, मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुटुम्ब जनों से नजदीकी बढ़ने के योग हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकत...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 25 Dec 2023 04:51:58 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 Dec 2023 07:26:25 AM (IST)
Yearly Horoscope 2024: धनु राशि वालों को खूब मिलेगा मान-सम्मान, पढ़िए सम्पूर्ण वार्षिक राशिफल
Yearly Horoscope 2024

HighLights

  1. धन की स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी।
  2. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहने की उम्मीद है।
  3. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Yearly Horoscope 2024: साल 2023 खत्म होने जा रहा है। वहीं, सभी को नए साल (Welcome 2024) की प्रतीक्षा है। सभी नए साल से नई शुरुआत करना चाहते हैं। ज्योतिष विज्ञान बता सकता है कि किस राशि के लिए आने वाला साल कैसा रहा है। www.naidunia.com की स्पेशल सीरीज में ज्योतिष पं. राजेश चौबे धनु राशि का वार्षिक राशिफल (Dhanu Yearly Horoscope 2023) बता रहे हैं।

Dhanu Varshik Rashifal 2024: नए साल में जोखिम उठाने से बचें धनु राशि वाले

ज्योतिष पं. राजेश चौबे के अनुसार, धनु राशि वालों को यश, मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुटुम्ब जनों से नजदीकी बढ़ने के योग हैं। जमीन-जायदाद के कामों में किसी पर ज्यादा विश्वास करना धोखे का कारण बन सकता है। जरूरत के हिसाब से जरूरी होने पर वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति ठीक रहेगी। ज्यादा जोखिम उठाने से बचना होगा। नए व्यापार में देरी हो सकती है। संतान सुख सामान्य नजर आ रहा है।


दुश्मनों से समझौते के आसार हैं, लेकिन ज्यादा विश्वास न करें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहने की उम्मीद है। राजनीति में मान बढ़ने का योग है। धन की स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी।

संतान की ओर से मिलेगा सुखद समाचार

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। निजी जीवन अच्छा रहेगा।

किसी मित्र के आगमन से आपका मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में समय अनुकूल रहेगा। व्यापार में भी सफलता मिलने के योग हैं। करियर में तरक्की मिल सकती है। धन लाभ होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

संतान से जुड़ा कोई सुखद समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। साल का पहला महीना सभी प्रकार से शुभ रहेगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'