
जब महाभारत युद्ध खत्म हुआ तो उसमें और 24,165 कौरव सैनिक लापता हो गए थे। एकमात्र जीवित बचा कौरव युयुत्सु ही था। त्रेतायुग में जन्मे श्रीराम के पुत्र लव और कुश की 50वीं पीढ़ी में शल्य हुए, जो महाभारत युद्ध में कौरवों की ओर से लड़े थे।
गीताप्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित महाभारत के अनुसार युयुत्सु एक दासी पुत्र थे, जिनके पिता धृतराष्ट थे। वह दुर्योधन का सौतेला भाई था। दासी पुत्र होने के कारण युयुत्सु को राजकुमारों की तरह सम्मान प्राप्त न हो सका था।
यही कारण था कि उसने महाभारत का युद्ध आरम्भ होने से पहले धर्मराज युधिष्ठिर के आह्वान पर युयुत्सु ने कौरवों की सेना का साथ छोड़ पांडव के साथ मिलने का निर्णय लिया था। हालांकि युयुत्सु की शिक्षा राजकुमारों की तरह ही हुई थी। वह काफी योग्य भी था।
पढ़ें: श्रीराम से थी विवाह की चाह, कल्कि अवतार में होगी पूरी!
लेकिन अन्य कौरवों के विपरीत वह एक धर्मात्मा था। दुर्योधन युयुत्सु को बिल्कुल भी पसंद नहीं करता था। महाभारत युद्ध में युधिष्ठिर ने युयुत्सु को बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका दी। उसकी आपूर्ति-प्रबंधकीय योग्यता को देखते हुए उसे योद्धाओं के लिए अस्त्र-शस्त्र और रसद की आपूर्ति व्यवस्था की बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी।
महाभारत का सबसे बड़ा खलनायक दुर्योधन को माना जाता है जिसने अपने स्वार्थ और महत्वाकांक्षा के चलते खून की नदियां बहा दी थीं। महाभारत महाकाव्य की मूल अभिकल्पना में 18 की संख्या का विशिष्ट योग है।
कौरव और पाण्डव पक्षों के मध्य हुए युद्ध की अवधि अठारह दिन थी। दोनों पक्षों की सेनाओं का सम्मिलित संख्याबल भी 18 अक्षौहिणी था। इस युद्ध के प्रमुख सूत्रधार भी अठ्ठारह थे।
पढ़ें:ऐसा राजा जिसका सिर बन गया नारियल
महाभारत की प्रबन्ध योजना में सम्पूर्ण ग्रन्थ को अठारह पर्वों में विभक्त किया गया है और महाभारत में 'भीष्म पर्व' के अन्तर्गत वर्णित 'श्रीमद्भगवद्गीता' में भी 18 अध्याय हैं।