• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • धर्म
  • प्रेरक प्रसंग

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chanakya Niti: ये गुण देते हैं सफलता की गारंटी, हमेशा याद रखें आचार्य चाणक्य की ये सीख

Chanakya Niti आचार्य चाणक्य के अनुसार, कड़ी मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र है। ऐसे में मेहनती व्यक्ति भी जीवन में सफल बनता है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 11 Aug 2023 11:12:34 AM (IST)Updated Date: Sat, 12 Aug 2023 08:18:08 AM (IST)
Chanakya Niti: ये गुण देते हैं सफलता की गारंटी, हमेशा याद रखें आचार्य चाणक्य की ये सीख
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति के लिए ज्ञान ही उसका सच्चा मित्र होता है।

HighLights

  1. आचार्य चाणक्य के अनुसार, यदि आत्मविश्वास हो तो व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी अपनी राह खोज लेता है।
  2. यदि कोई व्यक्ति हर समय अपने आंख, कान खुले रखता है, तो कभी असफल नहीं होता है।
  3. आत्मविश्वास होने पर व्यक्ति को जीवन में किसी भी विकट स्थिति से सामना करने की शक्ति आ जाती है।

Chanakya Niti। आचार्य चाणक्य को अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र का जनक माना जाता है। आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति ग्रंथ में जीवन जीने के कई पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, सफल बनने के लिए व्यक्ति में कुछ गुणों का होना आवश्यक है। उनके अनुसार, इन सभी गुणों के साथ यदि व्यक्ति अपने काम में आगे बढ़ता है तो जीवन में कभी भी असफलता हाथ नहीं लगेगी।

अपने काम के प्रति आत्मविश्वास

आचार्य चाणक्य के अनुसार, यदि आत्मविश्वास हो तो व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी अपनी राह खोज लेता है। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि आत्मविश्वास एक ऐसी वस्तु है, जो व्यक्ति को कभी निराश नहीं करती है। आत्मविश्वास होने पर व्यक्ति को जीवन में किसी भी विकट स्थिति से सामना करने की शक्ति आ जाती है।


हमेशा सतर्क रहें

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति हर समय अपने आंख, कान खुले रखता है और सतर्क होकर काम करता है तो जीवन में कभी भी असफलता नहीं मिलती है। चाणक्य के मुताबिक, जो व्यक्ति धन का सदुपयोग करना जानता है और बुरे वक्त के लिए धन संभालकर रखता है। वह जीवन में कभी भी असफल नहीं होता है।

ज्ञान ही व्यक्ति का सच्चा मित्र

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति के लिए ज्ञान ही उसका सच्चा मित्र होता है। चाहे वह किताबी ज्ञान हो या किसी काम को करने से मिला अनुभव हो। यही ज्ञान उसे हर समय काम में आता है। ज्ञानी व्यक्ति भी जीवन में कभी असफल नहीं होता।

जरूर मिलता है मेहनत का फल

व्यक्ति यदि किसी काम में मन लगाकर काम करता है तो वह असंभव चीज को संभव कर सकता है। मेहनत को फल एक दिन जरूर मिलता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, कड़ी मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र है। ऐसे में मेहनती व्यक्ति भी जीवन में सफल बनता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'