• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • प्रेरक प्रसंग

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपके पास है ऐसा बल जो बना सकता है आपको महान

उसने कहा कि सभी सैनिकों को युद्ध की वेशभूषा पहनाई जाए और युद्ध के बाजे बजवाए जाएं।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 08 Aug 2015 12:10:08 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2015 03:52:58 PM (IST)
आपके पास है ऐसा बल जो बना सकता है आपको महान

गौतम बुद्ध एक बार अपने अनुयायियों को प्रवचन दे रहे थे तब उन्होंने विराट नगर के राजा सुकीर्ति की कथा सुनाई। वह कहते हैं कि राजा सुकीर्ति के पास लौहशांग नामक एक हाथी था, जिसके जरिए राजा ने कई युद्धों में विजय पाई थी। युद्ध कला में प्रवीण लौहशांग जब हुंकार भरता हुआ शत्रु-सेनाओं में घुसता, तो विपक्षियों के पांव उखड़ जाते थे।

एक ऐसा भी दौर आया, जब लौहशांग वृद्ध हो गया। उसका पराक्रम समाप्त हो गया। उसके भोजन में कमी कर दी गई। कई बार हाथी को भूखा-प्यासा ही रहना पड़ता। कई दिनों से पानी न मिलने के कारण एक बार लौहशांग हाथीशाला से निकलकर तालाब की ओर गया।


पढ़ें:भगवान शिव-पार्वती की हैं एक पुत्री

उसने भरपेट पानी पीकर प्यास बुझाई और गहरे जल में उतर गया। उस तालाब में दलदल था, जिसमें वह फंस गया। जितना भी वह निकलने का प्रयास करता, वह उतना ही फंसता जाता। जब यह समाचार राजा तक पहुंचा, तो वे बड़े दु:खी हुए। हाथी को निकलवाने के प्रयास किए, पर सभी निष्फल।

तब एक चतुर सैनिक ने युक्ति सुझाई। उसने कहा कि सभी सैनिकों को युद्ध की वेशभूषा पहनाई जाए और युद्ध के बाजे बजवाए जाएं। हाथी के सामने युद्ध-नगाड़े बजने लगे। सैनिक लौहशांग की ओर ऐसे बढ़े, जैसे युद्ध में आक्रमण कर रहे हों।

पढ़ें:जहां धर्म वहां विजय

यह देखकर लौहशांग में पुराना जोश आ गया। वह आक्रमण करने के लिए पूरी शक्ति से दलदल को रौंदता हुआ तालाब के तट पर जा पहुंचा।

संक्षेप में

आपका मनोबल ही महत्वपूर्ण है। वह जाग जाए, तो असंभव सा दिखने वाला काम भी सरल और सहज हो जाता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।