• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • प्रेरक प्रसंग

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस भाव में केंद्रित है जीत का मनोविज्ञान

बात उस समय की है जब जापान में दो राज्यों के बीच युद्ध चल रहा था।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 17 Dec 2015 05:06:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Dec 2015 12:43:43 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इस भाव में केंद्रित है जीत का मनोविज्ञान

बात उस समय की है जब जापान में दो राज्यों के बीच युद्ध चल रहा था। युद्ध अपने चरम पर था। आने वाला कल युद्ध का आखिरी दिन था। ऐसे कठिन समय में जापान के एक राज्य के सेनापति ने अपनी सेना के समस्त सरदारों के साथ बैठक की। बैठक में पक्ष और विपक्ष की शक्ति को लेकर चर्चा हुई।

शत्रु की सेना संख्या, हथियार और अपनी क्षमता सहित हर तरह से उन पर हावी थी। बैठक करने वाले राज्य के सरदारों का आत्मविश्वास डगमगाने लगा। लेकिन सेनापति पीछे नहीं हटना चाहता था। तब उसने सैनिकों से कहा, 'निर्णय सुबह होगा।'


पढ़ें:वैवाहिक जिंदगी की खुशनुमा रखेंगे ये 5 उपाय

सुबह हुई, सेना एक मंदिर के चलते-चलते मंदिर के सामने रुकी। सेनापति पूजा के लिए मंदिर में चला गया। थोड़ी देर बाद वह मंदिर से वापिस निकला और उसने सैनिकों से कहा, मेरे पास अभिमंत्रित किया हुआ सिक्का है। यह हमें बताएगा कि युद्ध लड़ना है या पीछे हटना है। इसके बाद उसने सिक्‍के को आसमान में उछाला। सिक्का उछालने के पहले उसने कहा था कि अगर चित्त आता है तो विजय होगी और पट आता है तो पराजय।

पढ़ें: वेदों में है वर्णित, 'सूर्य अनेक हैं'

सिक्का जमीन पर गिरा। लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्योकि सिक्का चित्त की तरफ से गिरा था। सैनिकों का आत्मविश्वास फिर से जाग गया। युद्ध के मैदान में जब दोनों सेनाएं आमने-सामने थी तो आत्मविश्वास से भरी सेना ने जमकर युद्ध किया। हुआ यूं कि उन्होंने अपने से ज्यादा भारी सेना के लोगों को हरा दिया।

युद्ध समाप्त हो चुका था। विजयी सेना के सरदार ने दूसरे सरदार से कहा, 'हमें तो जीतना ही था।' यह सुनकर सेनापति ने सरदार को अपने पास बुलाया और वह अभिमंत्रित सिक्का दिखाया। उस सिक्के के दोनों तरफ चित्त बना हुआ था।

संक्षेप में

कठिन परिस्थितियों में जो अभिमंत्रित सिक्का हमें सफलता दिलाता है, वही आत्मविश्वास है। यदि विश्वास दृढ़ हो कि यह कार्य करना है तो सैकड़ों बाधाओं को पार करके भी हम उसमें सफल हो जाएंगे।

जीत का मनोविज्ञान आत्मविश्वास में निहित है। इसलिए कहा भी गया है कि, 'मन के हारे हार है मन के जीते जीत।'

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।