• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • प्रेरक प्रसंग

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुकरात की सच्ची सहिष्णुता

यदि इसे विकसित कर लिया जाए तो बड़ी से बड़ी मुश्किलें दूर की जा सकती हैं।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 21 Dec 2015 11:28:08 AM (IST)Updated Date: Tue, 22 Dec 2015 05:47:51 PM (IST)
सुकरात की सच्ची सहिष्णुता

यूनान के महान दार्शनिक थे सुकरात। उनकी पत्नी झगड़ालू थी। वह छोटी-छोटी बातों पर अमूमन सुकरात से लड़ती थी। लेकिन हर समय सुकरात शांत रहते। सुकरात के पढ़ने की आदत पत्नी को ठीक नहीं लगती थी।

एक दिन सुकरात अपने कुछ शिष्यों के साथ घर आए तो पत्नी किसी बात को नाराज हो गई। सुकरात ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन वह ऊंची आवाज में सुकरात को भला-बुरा कहने लगी।

इतना कुछ होने पर भी सुकरात कुछ न बोले तो उनकी पत्नी ने बाहर से कीचड़ उठाकर सुकरात के मुंह पर डाल दिया।

पढ़ें: चाणक्य नीति: शिशु की ये 4 बातें मां के गर्भ में तय हो जाती हैं

सुकरात जोर से हंसे और कहा, 'तुमने आज पुरानी कहावत झुठला दी। कहा जाता है जो गरजते हैं बरसते नहीं, लेकिन तुम गरजती भी हो और बरसती भी हो।' सभी शिष्य यह घटनाक्रम देख रहे थे।

एक शिष्य ने सुकरात से पूछा, 'आप ये सब कैसे सह लेते हैं।'

सुकरात बोले, 'वह योग्य है। वह ठोकर लगा कर देखती है कि सुकरात कच्चा है या पक्का। उसके इस व्यवहार से मुझे पता चलता है कि मेरे अंदर सहनशीलता है या नहीं। ऐसा करके वह मेरा भला कर रही है।' पत्नी ने जब यह शब्द सुने तो वह शर्मिंदा हुई।

पढ़ें:हनुमानजी हैं ब्रह्मचारी लेकिन मकरध्वज था उनका पुत्र

उसने कहा, 'मुझे क्षमा करें। आप देवता है, मैंने यह जानने में भूल की।' उस दिन से पत्नी का व्यवहार बदल गया।

संक्षेप में

सहनशीलता एक ऐसा गुण है यदि इसे विकसित कर लिया जाए तो बड़ी से बड़ी मुश्किलें दूर की जा सकती हैं।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।