• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • प्रेरक प्रसंग

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जियो तो ऐसे जियो कि बादशाह भी खैरियत पूछे

फारस देश का बादशाह नौशेरवां न्यायप्रिय था। वह अपने वह भ्रमण पर निकला।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 04 Nov 2014 11:28:30 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 Dec 2014 10:08:25 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जियो तो ऐसे जियो कि बादशाह भी खैरियत पूछे

फारस देश का बादशाह नौशेरवां न्यायप्रियता के लिए विख्यात था। एक दिन वह अपने मंत्रियों के साथ भ्रमण पर निकला। उसने देखा कि एक बगीचे में एक बुजुर्ग माली अखरोट का पौधा लगा रहा है।

बादशाह, माली के पास गया और पूछा, 'तुम यहां नौकर हो या यह तुम्हारा बगीचा है? तब उस माली ने कहा कि,'मै यहां नौकरी नहीं करता। यह बगीचा मेरे ही पूर्वजों न लगाया है।' बादशाह बोले, 'तो तुम यहां अखरोट के पेड़ क्यों लगा रहे हो।

क्या तुम समझते हो कि इनके फल खाने के लिए तुम जीवित रहोगे? जग जाहिर है कि अखरोट का पेड़ लगाने के बीस वर्ष बाद फलता है।'

बुजुर्ग ने बादशाह को उत्तर दिया मैं अब तक दूसरों के लिए लगाए पेड़ों से बहुत फल खा चुका हूं। इसलिए मुझे भी दूसरों के लिए पेड़ लगाने चाहिए। स्वयं फल खाने की आशा से ही पेड़ लगाना तो स्वार्थपरता है। बादशाह उस बुजुर्ग माली का जबाव सुनकर बेहद प्रसन्न हुआ और उसे दो अशर्फियां बतौर पुरस्कार भेंट की।


संझेप में

उपकार हमेशा दूसरों के लिए ही किया जाता है। जिस तरह पेड़ दूसरों के लिए फल देते हैं स्वयं नहीं खाते उसी तरह हमें भी दूसरों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।