• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • प्रेरक प्रसंग

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यदि यह पुस्तक मिल जाए तो आप क्या करेंगे

बेहतर होगा कि इस समय को अपने हितों को ध्यान में रखते हुए अच्छे कर्म करें।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 24 Aug 2015 10:59:22 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2015 09:20:36 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
यदि यह पुस्तक मिल जाए तो आप क्या करेंगे

एक व्यक्ति मौत नजदीक आ रही थी, लेकिन वह उस समय रेगिस्तानी रास्ते से कहीं जा रहा था, उस समय उसके पास यमदूत आया। यमदूत को वो पहचान न सका लेकिन वह अच्छा आदमी था, इसलिए उसने यमदूत को पानी पिलाया और कुशलक्षेम पूछी।

इसके बाद उस व्यक्ति ने पूछा, 'तुम कौन हो और मेरे पास क्यों आए हो? यमदूत बोला, 'मैं यमदूत हूं और मृत्युलोक से तुम्हारे प्राण लेने आया हूं। यमदूत ने कहा, 'तुमने मुझे पानी पिलाया। मुझे तुम अच्छे आदमी लगे, इसलिए मैं तुम्हें यह 'भाग्य की पुस्तक' देता हूं।


पढ़ें: सीताजी की ये 5 बातें, शायद आप नहीं जानते

तुम इसे खोलकर अपना भाग्य बदल सकते हो। लेकिन याद रखना, तुम्हें केवल पांच मिनट का ही समय मिलेगा। यमदूत ने उसे वह पुस्तक दे दी। उस व्यक्ति ने पुस्तक पलटी तो सबसे पहले उसके पड़ोसी का पन्ना खुल गया।

उसे अपने पड़ोसी का जीवन दिखाई दिया। उनका खुशहाल जीवन देखकर वह ईर्ष्या से भर गया। उसने तुरंत अपनी कलम निकाली और उनके भाग्य को जितना बिगाड़ सकता था, उसने बिगाड़ दिया। इसी तरह उसने अपने अन्य पड़ोसियों के पन्नों में किया।

पढ़ें:Part 1: इस चिकित्सक ने बनवाये थे 'मदिरा के देवता' का मंदिर

अंत में वह अपने जीवन के पन्ने तक पहुंचा। उसमें उसे अपनी मौत अगले ही पल आती दिखी। इससे पहले कि वह अपने जीवन में कोई फेरबदल कर पाता, मौत ने उसे अपने आगोश में ले लिया। क्योंकि उसे देवदूत से मिले पांच मिनट पूरे हो चुके थे।

संक्षेप में

कई लोग दूसरों का अहित करने में अपना बहुमूल्य समय गंवा देते हैं। बेहतर होगा कि इस समय को अपने हितों को ध्यान में रखते हुए अच्छे कर्म करें।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।