• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • सत्संग

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए इस मतलबी दुनिया में सिर्फ इस चीज से है मतलब

मुनि तरुण सागर जी के कड़वे वचन जीवन की सच्चाई को बयां करते हैं।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 17 Nov 2015 01:38:44 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Dec 2015 02:49:55 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जानिए इस मतलबी दुनिया में सिर्फ इस चीज से है मतलब

जैन धर्म के मुनि तरुण सागर महराज अपने कड़वे प्रवचन के लिए विख्यात हैं। उनके कड़वे वचन जीवन की सच्चाई को बयां करते हैं।

मुनिश्री के वचन आत्मा को झकझोर देते हैं और विचार करने पर मजबूर करते हैं कि जो आज हम कर रहे हैं, क्या वो वाकई में सही है? मुनि तरुण सागर जी के यह वचन किसी धर्म विशेष के लिए न होकर प्राणिमात्र के लिए हैं। इनमें वो सच्चाई है, जिसे अनंत काल तक झुठलाया नहीं जा सकता।

  • भूख लगने पर भोजन को प्रकृति, भूख न लगे तब भी खाने को विकृति, खुद भले रहकर भूखे को खिलाना संस्कृति होती है।
  • इस मतलबी दुनिया को ध्यान से नहीं, धन से मतलब है। भजन से नहीं, भोजन से व सत्संग से नहीं, राग-रंग से मतलब है। सभी पूछते हैं कि घर, परिवार व व्यापार कितना है। कोई नहीं पूछता कि भगवान से कितना प्यार है।

  • सोते में धन, जागते में धन, घर में धन, बाजार में धन। आखिर में रिजल्ट निकलता है निधन।
  • नेता व महिलाओं में एक समानता है प्रसव की। महिला के लिए नौ माह व नेताओं के लिए पांच साल का प्रसव वर्ष होता है। कोई गर्भवती महिला आठ माह अपने परिवार का देखभाल करती है और नौवें महीने परिवार महिला का ख्याल रखता है।
  • पढ़ें:तो क्या भगवान शिव की थीं चार पत्नियां

    • नेता ठीक इसके विपरीत होते हैं। जनता चार साल तक नेताओं का ख्याल रखती है और नेता चुनाव आते समय एक साल जनता का ख्याल रखता है। महिला जिसे जनती है, उसे अपने गोद में बिठाती है। इसके विपरीत नेता कुर्सी में बैठकर बड़ा बनता है।

  • मुझे तुम्हारे जीवन के पांच खोट चाहिए। ऐसी बुरी आदत मुझे दे दीजिए, जिससे पत्नी को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। बच्चों को स्कूल में दूसरों के सामने नीचे देखना पड़ता है। आप पांच खोट मुझे दे देंगे, तो मेरा और आपका कथा में साथ बैठना सार्थक हो जाएगा।
  • मैं आपकी गलत धारणाओं पर बुलडोजर चलाऊंगा। आज का आदमी बच्चों को कम, गलत धारणाओं को ज्यादा पालता है। इसलिए वह खुश नहीं है। इसलिए मुझे आपके नोट नहीं, आपके खोट चाहिए।
  • एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।