धर्म डेस्क, इंदौर। Broom Vastu Tips: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में अगर आप झाड़ू से जुड़े कुछ नियमों का पालन किया जाए, तो बुरे परिणामों से बचा जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिन झाड़ू खरीदनी चाहिए। साथ ही इससे जुड़ी किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए।
शनिवार के दिन नई झाड़ू खरीदना अच्छा शगुन नहीं माना जाता है। क्योंकि इससे व्यक्ति शनि दोष लगता है। इसके अलावा शुक्ल पक्ष में भी झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। यह आर्थिक तंगी का संकेत माना जाता है। रविवार और गुरुवार के दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है। यदि इन नियमों का पालन न किया जाए, तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां घेर लेती है।
झाड़ू को कभी भी ऐसे स्थान पर न रखें, जहां हर किसी की नजर उस पर पड़े। वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को घर की दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच में रखना अच्छा माना जाता है। झाड़ू को कभी भी सीधा खड़ा करके नहीं रखना चाहिए बल्कि हमेशा लिटाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि टूटी हुई झाड़ू का इस्तेमाल करना अच्छा नहीं होता है। ऐसी स्थिति में टूटी हुई झाड़ू को तुरंत बदल देना चाहिए। झाड़ू पर बार-बार पैर नहीं लगाना चाहिए, नहीं तो इससे देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'