
भाग्यशाली बनने के लिए, लक्ष्य की दिशा में कर्म करना होता है, ताकि समृद्ध हो सकें। लेकिन फेंगशुई में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें आजमाकर भाग्यशाली बन सकते हैं। ये उपाय हममें से कई लोग अमूमन करते हैं। लेकिन उन्हें पता ही नहीं होता कि वास्तव में वो फेंगशुई के ज़रिये ही सही भाग्यशाली बनने की पहली सीढ़ी चढ़ चुके हैं।
बनाएं लघु मछलीघर : सौभाग्य के लिए गोल्डन मछली घर, अपने घर में जरूर रखें। जिसमें कम से कम आठ सुनहरी मछलियां हो और उनमें से एक मछली का रंग काला हो। इसे आप घर के उत्तर, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम में रखें। यदि आपकी एक मछली मर जाए तो उसके स्थान पर नई मछली ले आएं। ऐसा माना जाता है कि अगर घर में कोई विपत्ति आती है तो वह अपने ऊपर झेल लेती है। मछलीघर को मख्य द्वार के दाहिनी ओर नहीं रखना चाहिए। यह समृद्धि का सूचक है।
लॉफिंग बुद्ध की मूर्ति: घर में हंसते हुए लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति जरूर रखें। इससे प्रसन्नता, सुख, समृद्धि, सफलता, यश प्राप्त होता है। वैसे ये मूर्ति देखने में सुंदर लगती हैं।
पढ़ें:श्रीराम से भयभीत रावण को जब महाकवियों ने दी ये सलाह
अग्नि का अपमान न करें : भारतीय परंपरा में अग्नि को देवतुल्य माना गया है। इसका अपमान नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें कि जलती माचिस की तीली को पैरों से न बुझाएं। ऐसा करके हम दुर्भाग्य को आमंत्रित कर रहे होते हैं।
पढ़ें: मौन की महिमा से होते हैं चमत्कार
अष्टविनायक श्रीगणेश का चित्र : ऑफिस हो या घर यहां अष्टविनायक का चित्र लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। घर में मंगलकारी शक्तियां प्रवेश करती हैं। बप्पा का यह चित्र दीवार पर दक्षिण व पूर्व दिशा की तरफ मुंह की स्थिति हो ऐसे ही लगाएं।
पढ़ें: नज़र के नज़रिए ने बनाया अविस्मरणीय पल
भोजन कक्ष में आईना लगाएं : आईना सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को रोकता है। यह बात इस पर निर्भर करती है कि आईना किस स्थान पर लगा है। भोजन कक्ष में उत्तर दिशा की ओर पूरी दीवार पर आईना लगाएं। यह घर के अन्न भंडार को दोगुना होने का अहसास देता है। उत्तर दिशा में आईना लगाने से कभी भी अन्न की कमी नहीं होती।