जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। हमारे घर की रसोई में रखे तवा और कढ़ाई राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं। रसोईघर में वास्तु के हिसाब से कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। तवे और कढ़ाई को साफ-सुथरा रखने के साथ उन्हें खास स्थान पर रखने से ही घर की कई समस्याओं से निजात मिलती है। ज्योतिष के मुताबिक इनकी गंदगी महिला के पति की सेहत और बच्चों की आदतों पर विपरीत प्रभाव डालते हैं।
1. तवे और कढ़ाई को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए।
2. तवा और कढ़ाई जहां खाना बनता है, उसकी दायीं ओर रखा जाना चाहिए।
3. खाना बनाने के बाद कभी भी चूल्हे पर खाली तवा या कढ़ाई नहीं रखना चाहिए।
4. सुबह खाने बनाने जाने के वक्त तवे को गरम करने के बाद इसमें नमक डालें, लेकिन नमक के साथ हल्दी या मिर्च जैसी चीज मिली नहीं होनी चाहिए।
5. रात को खाना बनाने के बाद तवे को धोकर ही रखें
6. तवे और कढ़ाई को कभी भी झूठा नहीं करना चाहिए और न ही उसके ऊपर झूठे बर्तन रखना चाहिए।
7. तवा के ठंडा होने पर उसे नींबू और नमक से रगड़ें। इससे तवा साफ होगा और आपकी किस्मत भी चमकेगी।
8. तवे को कभी भी नुकीली चीज से नहीं खुरचना चाहिए। उसे गलाकर रख दें और बाद में उसे धीरे से निकालें।
9. तवे को कभी भी खुले में नहीं रखना चाहिए। इसे आलमारी के अंदर ही रखें।
10. गर्म तवे पर कभी भी पानी नहीं डालना चाहिए। इससे जीवन में मुश्किलों का शोर पैदा होता है।