यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
व्यवसाय के लिए बेहतर होती है ऐसी भूमि
लाल रंग की भूमि राजनेताओं, सेना और पुलिस के अधिकारियों के लिए शुभ मानी जाती है।
By Edited By:
Publish Date: Sat, 02 Jan 2016 11:07:20 AM (IST)Updated Date: Tue, 05 Jan 2016 10:18:47 AM (IST)
भूमि खरीदने से पहले उसके वास्तु की जांच करनी चाहिए। यदि भूमि वास्तु के अनुरूप है तो ऐसी जगह पर घर और व्यवसाय होने पर खुशियां ही बरसती हैं। यहां हम भूमि चयन से जुड़े वास्तु उपाय बता रहे हैं। इन्हें आजमाकर आप अपनी जिंदगी खुशियों की नई सौगत ला सकते हैं।
- लाल रंग की भूमि राजनेताओं, सेना और पुलिस के अधिकारियों के लिए शुभ मानी जाती है।
- पीले रंग की भूमि व्यापारियों, व्यापारिक स्थलों और वित्तीय संस्थानों के लिए शुभ मानी जाती है।
- कुआं, बोरिंग और भूमिगत टंकी उत्तर, पूर्व में बना सकते हैं।
- काले रंग की भूमि अच्छी नहीं मानी जाती है।
पढ़ें:सुकरात की सच्ची सहिष्णुता
- यदि आप घर बनाने के लिए नींव बनवा रहे हैं और उसमें चींटी, दीमक, अजगर, सांप, हड्डी, कपड़े, राख, लोहा मिलना शुभ नहीं माना जाता है।
- यदि आपका भूखंड दक्षिण या पश्चिम में ऊंचे भवन, पहाड़ टीले या पेड़ अशुभ माने जाते हैं।
- भूखंड के दो बड़े भूखंडों के बीच होना अशुभ माना जाता है।