यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ये 8 उपाय कर्ज में डूबने से बचाएं तो क्यों न इन्हें आजमाएं
कर्ज की पहले किस्त हमेशा मंगलवार को चुकानी चाहिए।
By Edited By:
Publish Date: Thu, 13 Aug 2015 11:39:14 AM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2015 12:07:40 PM (IST)

अगर घर छोटा या कम जगह का हो तो परेशान होने की जरूरत नहीं। ऐसे में भी आप अपना घर वास्तु के हिसाब से बनवा सकते हैं।
बस ध्यान रखें कि काले रंग का कम प्रयोग और दीवारों पर मल्टीकलर न करवाएं। कुछ इस तरह के और भी टिप्स जिनसे आप अपने बढ़ते कर्ज को कम कर सकते हैं यहां दिए गए हैं। उम्मीद है इन्हें आजमाकर आपकी कई परेशानियां दूर हो जाएंगी।
इसके अलावा इन बातों पर भी ग़ौर करें...
- पश्चिम की तरफ से सीढिय़ों के नीचे आने पर भी कर्ज बढ़ता है।
- पानी उत्तर दिशा में रखें और किचन में नीला रंग न कराएं यह स्वास्थ्य की नजर से ठीक नहीं है।
पढ़ें:जब माता सीता ने किया कुंभकर्ण के पुत्र मूलकासुर का वध
- अगर गैस पूर्व में रखना संभव न हो, तो पश्चिम दिशा में छोटा सा आईना लगाएं। जिसमें गैस का प्रतिबिंब दिखाई दे।
- उत्तर या पूर्व की दीवार पर उत्तर पूर्व की ओर लगे दर्पण लाभदायक होते हैं।
- दर्पण के फ्रेम का रंग लाल, सिन्दूरी या मैरून नहीं होना चाहिए।
- दर्पण जितना हल्का तथा बड़े आकार का होगा उतना ही लाभदायक होगा।
- घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में टॉयलेट होने पर व्यक्ति पर कर्ज का बोझा बढ़ता ही जाता है।
पढ़ें : जानिए सुहागरात से जुड़ी अनोखी बातें
- कर्ज की पहले किस्त हमेशा मंगलवार को चुकानी चाहिए। ऐसा करने से आपका कर्ज जल्दी उतर जाता है।