Vastu Dosh Ke Upay: आज के दौर में दैनिक से लेकर भौतिक जीवन जीने तक धन की अहम भूमिका होती है। लेकिन कई बार घर-परिवार में आर्थिक संकट होने धन की समस्या पैदा हो जाती है। हम समझ नहीं पाते हैं ऐसा क्यों हो रहा है। बल्कि इस बात पर विचार करते हैं कि इससे कैसे निजात पाई जाए। ऐसे में आज हम आपको यहां पर कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिससे आपके घर की आर्थिक तंगी खराब होने से बच सकती है, तो चलिए जानते हैं क्या हैं वो टिप्स।
1.घर में आर्थिक स्थिति खराब होने पर वास्तु दोषों को दूर करने के लिए नियमित तौर पर रामचरितमानस और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।
2.यदि घर से वास्तु दोष दूर करना चाहते हैं तो फिर घर के एक कोने में भीगा कपूर जलाकर रखें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
3.वास्तु दोष को खत्म करने के लिए और नकारात्मक ऊर्जाओं को घर से हटाने के लिए मुख्य द्वार पर दिया जरूर जलाएं इससे भी वास्तु दोष दूर होता है। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी घर में वास करती हैं।
4.वास्तु दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव को मंजरी चढ़ाना अच्छा माना जाता है। इससे आर्थिक परेशानियों से निजात मिल सकता है।
5.घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाने के लिए मेन गेट पर सूर्य देव का यंत्र लगाना शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इसे मुख्य द्वार पर लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।