• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • वास्तु

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips: घर में कहां होना चाहिए पानी का स्थान, कौन-सी दिशा है सबसे अच्छी, पढ़ें वास्तु नियम

Vastu Shastra Tips: वास्तु शास्त्र जानकारों के अनुसार, पानी के बर्तन रखने के लिए पूर्व और उत्तर दिशा अनुकूल है। इन दिशाओं में पानी का स्थान, टैंक या प...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 09 Sep 2023 07:42:41 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 Sep 2023 07:42:41 PM (IST)
Vastu Tips: घर में कहां होना चाहिए पानी का स्थान, कौन-सी दिशा है सबसे अच्छी, पढ़ें वास्तु नियम
Vastu Shastra Tips

HighLights

  1. पूर्व और उत्तर दिशा पानी के लिए अनुकूल मानी जाती है।
  2. इन दिशाओं में जल स्थान होने से घर में परेशानियां नहीं आती है।
  3. गलत दिशा में पानी का स्थान होने से धन हानि होती हैं।

Vastu Shastra Tips: वास्तु शास्त्र में पानी, आग, हवा, आकाश और पृथ्वी तत्वों के लिए अलग-अलग दिशाओं या स्थानों का जिक्र है। इन तत्वों से संबंधित चीजें भी घर पर होनी चाहिए, अन्यथा वास्तु दोष उत्पन्न होने लगते हैं। वास्तु शास्त्र जानकारों के अनुसार, पानी के बर्तन रखने के लिए पूर्व और उत्तर दिशा अनुकूल है। इन दिशाओं में पानी का स्थान, टैंक या पीने का पानी रखने से घर में कोई परेशानी नहीं आती है। अन्य दिशाओं में पानी का स्थान होने से धन हानि और मानवीय समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

इन दिशाओं में नहीं रखना चाहिए पानी

दक्षिण-पूर्व दिशा को पानी का टैंक रखने के लिए उपयुक्त नहीं है। यह अग्नि की दिशा मानी जाती है। आग और पानी का मेल वास्तु दोष उत्पन्न करता है।

दक्षिण दिशा में पानी की टंकी या टैंक नहीं होना चाहिए। इससे परिवार में अशांति और आर्थिक नुकसान होता है।

दक्षिण-पश्चिम दिशा में पानी का टैंक अशुभ माना जाता है। इस स्थान पर पानी रहने से घर के सदस्य बीमा पड़ने लगते हैं। पैसों का खर्ज भी बेवजह बढ़ने लगता है। ऐसे घरों में रहने वाले लोग मानसिक तनाव से पीड़ित भी हो सकते हैं।


पानी रखने का सही स्थान

पानी का टैंक रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा अच्छी मानी जाती है। इस दिशा में पानी होने से आर्थिक लाभ होता है।

उत्तर दिशा में पानी की टंकी या पीने का पानी रखने से घर में सुख-शांति बढ़ती है।

पश्चिम दिशा भी पानी वाले स्थान के लिए शुभ है। ऐसे घरों में रहने वाले लोगों के धन में वृद्धि होती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

यह भी पढ़ें-

जून 2024 तक 3 राशियों पर शनि की दृष्टि, भाग्य परिवर्तन के साथ होगी अपार धन की प्राप्ति

साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 सितंबर 2023: दो ग्रहों का गोचर, मेष से मीन तक क्या पड़ेगा प्रभाव, पढ़ें