• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • वास्तु

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips for Married Life: वास्तु के अनुसार अपने बेडरूम में करें ये जरूरी बदलाव, दांपत्य जीवन में बना रहेगा प्रेम

वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि पति-पत्नी का कमरा दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। इसके अलावा कमरे में जितना हो सके, हल्के रंगों का ही इस्तेमाल करें।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 07 Apr 2024 12:55:00 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Apr 2024 12:55:00 PM (IST)
Vastu Tips for Married Life: वास्तु के अनुसार अपने बेडरूम में करें ये जरूरी बदलाव, दांपत्य जीवन में बना रहेगा प्रेम
अपने बेडरूम में वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

HighLights

  1. कुछ वास्तु टिप्स अपनाकर आप अपने वैवाहिक जीवन को मधुर बना सकते हैं।
  2. कमरे में जितना हो सके, हल्के रंगों का ही इस्तेमाल करें।
  3. कमरे में लकड़ी के बेड का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Vastu Tips for Married Life: अगर घर में वास्तु दोष हो, तो परिवार के सदस्यों पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। साथ ही तरक्की में भी रुकावट आने लगती है। इतना ही नहीं, दांपत्य जीवन में भी कलह बनी रहती है। आज हम आपको कुछ वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने वैवाहिक जीवन को मधुर बना सकते हैं।

इस दिशा की ओर सिर करके सोएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पति-पत्नी का कमरा दक्षिण दिशा की ओर ही होना चाहिए। प्रयास करें कि आपके कमरे में हल्के रंगों का ही इस्तेमाल करें। वहीं, वास्तु के अनुसार, कमरे में लकड़ी के बेड का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है। सोते समय आपका सिर दक्षिण की ओर होना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि पति को पलंग के दाहिनी ओर और पत्नी को बायीं ओर सोना चाहिए।


बेडरूम में लगाए ऐसी तस्वीरें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि पति-पत्नी को अपने शयनकक्ष में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाते हैं, तो उनके रिश्ते मधुर होते हैं। इसके अलावा अपने शयनकक्ष में किसी पशु-पक्षी के जोड़े की मूर्ति या तस्वीर भी रखना शुभ माना जाता है। इससे दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है। वहीं, अगर आप शयनकक्ष में पति-पत्नी की तस्वीर लगाना चाहते हैं, तो पश्चिम दिशा उत्तम रहेगी।

ऐसी तस्वीरें न लगाएं

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि पति-पत्नी को अपने कमरे में कभी भी हिंसक जानवरों या महाभारत आदि से संबंधित तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इससे नकारात्मकता बढ़ती है, जिससे पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद भी बढ़ने लगता है। इसके अलावा आपको बेडरूम में ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक सामान भी नहीं रखना चाहिए। इससे रिश्ते में तनाव बढ़ने लगता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'